Bihar Board Topper: टॉप करने पर 2 लाख और सेकेंड टॉपर को 1.5 लाख का इनाम, बिहार बोर्ड करेगा पैसों की बारिश

Bihar Board Result Topper Prize Money: बिहार बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को इस बार बड़ा इनाम मिलेगा, टॉपर्स को मिलने वाली धनराशि को डबल कर दिया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री की तरफ से पटना में रिजल्ट जारी किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar Board Result Topper Prize Money

Bihar Board Result Topper Prize Money: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से कल यानी 20 मार्च को बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी. खुद शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करेंगे और बताएंगे कि इस बार कितने छात्रों ने बाजी मारी है. इसके साथ ही बिहार में टॉप करने वाले छात्रों की खूब चांदी भी होने वाली है. इस बार टॉपर्स के लिए इनाम की राशि को बढ़ा दिया गया है. टॉप-10 में शामिल छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से इनाम के तौर पर धनराशि दी जाएगी. आइए जानते हैं कि किसे कितने लाख रुपये का इनाम मिलेगा. 

टॉप करने वालों को कितना पैसा?

बिहार बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले यानी पहली रैंक हासिल करने वाले छात्रों को दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं, टॉपर्स को एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. पिछले साल ये राशि राशि ₹1 लाख थी, जिसे इस बार डबल कर दिया गया है. 

बाकी टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम?

  • दूसरे स्थान के टॉपर को ₹1.5 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा
  • तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को ₹1 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर 
  • चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को ₹20,000 नकद और एक लैपटॉप दिया जाएगा

स्कॉलरशिप में भी बढ़ोतरी

बिहार बोर्ड की तरफ से इनाम के अलावा टॉप 10 रैंक होल्डर्स के लिए स्कॉलरशिप की राशि को भी बढ़ा दिया गया है. अब इन छात्रों को ₹2,000 प्रति महीने मिलेंगे, जो पहले ₹1,200 थे. जो छात्र सरकारी संस्थानों में एडमिशन लेंगे, उन्हें यह स्कॉलरशिप 2 साल (कक्षा 11 और 12) के लिए मिलेगी. टेक्निकल या डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को कोर्स पूरा होने तक ये फायदा मिलेगा. यानी बिहार बोर्ड में टॉप करने वालों की मौज ही मौज होगी. 

पिछले साल बिहार बोर्ड की 10वीं की मेरिट लिस्ट में कुल 123 छात्र टॉप 10 में शामिल थे. पश्चिमी चंपारण की अंशु कुमारी ने मैट्रिक में टॉप किया था. माना जा रहा है कि इस बार भी लड़कियां ही बाजी मार सकती हैं.   छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर या फिर एनडीटीवी पर देख सकते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran के खिलाफ US Forces का महाप्रहार, जानें कितने खतरनाक हैं 5000-Pound Bunker Buster Bombs!