बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों का पहले वेरिफिकेशन क्यों होता है? जानें इसमें क्या-क्या होता है

Board Exam Transparency : बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा से पहले संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रहा है. इसमें हैंडराइटिंग मिलान और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा इंटरव्यू शामिल है, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस प्रोसेस से यह पुष्टि होती है कि छात्र ने खुद परीक्षा लिखी है और उसे अपने विषयों का बुनियादी ज्ञान है.

Topper Verification Process : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक बेहद खास और अनिवार्य प्रक्रिया से गुजरता है? इसे 'टॉपर्स वेरिफिकेशन' कहा जाता है. आइए समझते हैं कि आखिर बिहार बोर्ड टॉप करने वाले छात्रों को पटना मुख्यालय क्यों बुलाता है और इस पूरी प्रोसेस में क्या-क्या होता है.

क्यों होता है टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन?

बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन की परंपरा कुछ साल पहले शुरू हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना है. अतीत में कुछ विवादों के बाद, बोर्ड ने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया कि जो छात्र मेरिट लिस्ट में आ रहे हैं, वे वास्तव में उन अंकों के हकदार हैं.

इस प्रोसेस से यह पुष्टि होती है कि छात्र ने खुद परीक्षा लिखी है और उसे अपने विषयों का बेसिक नॉलेज है. यह कदम फर्जीवाड़े को रोकने और मेधावी छात्रों को उचित सम्मान दिलाने के लिए उठाया जाता है.

वेरिफिकेशन प्रक्रिया में क्या-क्या होता है?

जब कॉपियों की चेकिंग के बाद 'पोटेंशियल टॉपर्स' की लिस्ट तैयार हो जाती है, तो उन्हें पटना स्थित बिहार बोर्ड मुख्यालय बुलाया जाता है. यहां 4 स्टेप्स में जांच होती है-

Advertisement
हैंडराइटिंग का मिलान

सबसे पहले छात्र की हैंडराइटिंगAnswer Sheet चेक की जाती है. इससे यह क्लीयर होता है कि परीक्षा छात्र ने ही दी है, किसी और ने नहीं.

सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा लिया जाता है इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट्स की एक कमेटी छात्र से सवाल पूछती है. ये सवाल उनके सिलेबस से ही होते हैं ताकि उनकी समझ को परखा जा सके.

Advertisement
ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव Questions 

 छात्रों से कुछ ओरल और रिटेन सवाल भी हल करवाए जा सकते हैं.

पर्सनैलिटी टेस्ट

यह एक सामान्य बातचीत जैसा होता है, जिससे छात्र के आत्मविश्वास का पता चलता है.

रिजल्ट कब और कहां देखें?

इस साल इंटर (12वीं) की परीक्षा 2 से 13 फरवरी और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. परंपरा के अनुसार, पहले 12वीं और फिर 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. मार्च के आखिरी हफ्ते तक नतीजे आने की पूरी संभावना है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट:
  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com
  3. secondary.biharboardonline.com


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti