Bihar Board Result 2026 Out : 12वीं के बाद क्या करें? यहां जानें स्ट्रीम वाइज ऑप्शन्स

12वीं कक्षा के बाद स्टूडेंट्स के पास अपनी स्ट्रीम के अनुसार से करियर के कई ऑप्शन होते हैं. सही मायने में यह ही वो पायदान होता है जहां से आपके करियर की नींव पड़ती है यानी आगे जाकर आप क्या बनेंगे ये 12वीं के बाद ही तय करना होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
12वीं कक्षा के बाद स्टूडेंट्स के पास अपनी स्ट्रीम के अनुसार से करियर के कई ऑप्शन होते हैं.

Bihar Board Result 2026  : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी किया जा चुका है. बिहार बोर्ड की वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर बिहार बोर्ड 12वीं, 2026 का रिजल्ट उपबल्ध है. अब जब 12वीं का रिजल्ट आ चुका है तो स्टूडेंट्स के मन में आगे की पढ़ाई को लेकर सही ऑप्शन चुनने की चुनौति है. 12वीं के बाद आप जो विकल्प चुनते हैं वो ही आपके करियर को शेप देता है, ऐसे में सही कोर्स का चुनाव बेहद जरूरी है. इस काम में आपकी मदद के लिए हम वो ऑप्शन्स आपको बता रहे हैं जो आप 12वीं के बाद चुन सकते हैं.

12वीं कक्षा के बाद स्टूडेंट्स के पास अपनी स्ट्रीम के अनुसार से करियर के कई ऑप्शन होते हैं. सही मायने में यह ही वो पायदान होता है जहां से आपके करियर की नींव पड़ती है यानी आगे जाकर आप क्या बनेंगे ये 12वीं के बाद ही तय करना होता है. अगर आप साइंस स्ट्रीम के छात्र हैं तो इंजीनियरिंग, MBBS, B.Sc जैसे कोर्स कर सकते हैं. कॉमर्स के स्टूडेंट हैं तो CA, B.Com, BBA कर सकते हैं और आर्ट्स के छात्र हैं तो BA, लॉ या फिर पत्रकारिता से जुड़े कोर्सेस कर सकते हैं. आइए स्ट्रीम वाइज ऑप्शन्स को विस्तार से समझते हैं.  

साइंस स्ट्रीम में ऑप्शन - Options in the Science Stream

  • मेडिकल फील्ड में पढ़ाई करना चाहते हैं तो MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BPT (फिजियोथेरेपी), या B.Sc नर्सिंग जैसे ऑप्शन्स हैं.
  • इंजीनियरिंग: कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, IT जैसे विषयों में B.Tech/B.E. कर सकते हैं.
  • BCA (Bachelor of Computer Applications).
  • फार्मेसी: बैचलर इन फार्मेसी यानी B.Pharma.
  • B.Arch. (Bachelor of Architecture).
  • एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग या पायलट ट्रेनिंग भी एक ऑप्शन है.

कॉमर्स स्ट्रीम में ऑप्शन Options in the Commerce Stream

  • B.Com (Hons/Pass), BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), बैचलर ऑफ इकोनॉमिक्स.
  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), CMA
  • B.Econ. (Bachelor of Economics)
  • बैचलर इन होटल मैनेजमेंट (BHM (Bachelor of Hotel Management)
  • Bachelor of Management Studies (BMS)
  • BAF (Bachelor of Accounting and Finance)

आर्ट्स स्ट्रीम में ऑप्शन - Options in the Art Stream

  • BA (Bachelor of Arts): इतिहास, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, या फिलॉसफी में BA कर सकते हैं.
  • पत्रकार बनना हो तो BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication) जैसे कोर्स हैं.
  • BA LLB, BBA LLB जैसे 5 साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम हैं.
  • B.Des. (Bachelor of Design).
  • BSW (Bachelor of Social Work).

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran Israel War: युद्ध से क्या पीछे हटे Trump कर दिया ये बड़ा ऐलान! | War news
Topics mentioned in this article