Bihar Result 2026 : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा (10th Exam) के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह समय धड़कनें बढ़ाने वाला है. जैसे-जैसे Bihar Result 2026 की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे पिछले साल के आंकड़ों और टॉपर्स की चर्चा तेज हो गई है. साल 2025 के परिणामों ने यह साबित कर दिया था कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के छोटे-छोटे गांवों और कस्बों में भी मेधावी छात्र छिपे हैं. तो चलिए देखते हैं पिछले साल 10वीं रिजल्ट में सबसे ज्यादा किस शहर से टॉपर निकले थे.
2025 में कहां से निकले थे मैट्रिक टॉपर?
पिछले साल का रिजल्ट काफी दिलचस्प रहा था, जहां एक ही रैंक पर कई जिलों के छात्रों ने कब्जा जमाया था. आइए एक नजर डालते हैं 2025 की उस 'मेरिट लिस्ट' पर जिसने सबको हैरान कर दिया था
रैंक बिहार के जिले
1 समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, भोजपुर
2 बक्सर, जमुई, मुंगेर
3 बांका, रोहतास, अररिया, जमुई
2025 के नतीजों में रैंक 1 तीन जिलों (समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और भोजपुर) के स्टूडेंट्स ने साझा किया था.
जमुई और बांका: टॉपर्स की फैक्ट्री
दिलचस्प बात यह है कि जमुई और बांका जैसे जिलों ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई. जमुई से रैंक 2 और रैंक 3 दोनों पर छात्र मौजूद थे.