Bihar Board 12th Result: पिछली बार से कितना कम रहा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, इतनी हुई गिरावट

Bihar Board 12th Result: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज दोपहर 1.30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल कुल  85.19% प्रतिशत छात्र पास रहे हैं. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bihar Board 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज क्लास 12 बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. स्टूडेंट्स BSEB पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट घोषित किया. इस साल कुल  85.19% प्रतिशत छात्र पास रहे हैं. 84.09% लड़कों ने इस बार  सफलता हासिल की है. जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा है. पिछले साल यानी 2025 में, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कुल पासिंग परसेंटेज 86.50% दर्ज किया गया था.

2026 पास परसेंटेज-

कुल पास रेट: 85.19%
लड़कियों का पास रेट: 86.23%
लड़कों का पास रेट: 84.09%

स्ट्रीम-वाइज किसने किया टॉप-

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट आज एक साथ जारी किए गए हैं. नतीजों के अनुसार साइंस में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 मार्क्स (96.20%) के साथ टॉप किया है. आर्ट्स में रितु कुमारी ने 489 मार्क्स (95.8%) के साथ टॉप किया है. कॉमर्स ने निशु कुमारी ने 470 मार्क्स (96.0%) के साथ टॉप किया है.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
आप Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करने पर बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Featured Video Of The Day
होर्मुज पर नया हड़कंप, फंस गए ट्रंप? ईरान फोड़ेगा 'वॉटर बम'?