Bihar Board 12th Commerce Result 2026 LIVE: कॉमर्स में अदिति कुमारी ने मारी बाजी, इतने नंबर से बनी Topper

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की नई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स के जरिए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में अदिति कुमारी ने टॉप किया है, उन्होंने 480 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है.

यह भा पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें, जानें यहां

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की नई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स के जरिए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

https://interbiharboard.com

https://www.bsebexam.com

टॉपर्स पर होगी इनामों की बौछार

बिहार बोर्ड ने इस साल टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है

प्रथम स्थान

2 लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर

द्वितीय स्थान

1.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप

तृतीय स्थान

1 लाख रुपये और एक लैपटॉप

4थी से 10वीं रैंक

20 हजार रुपये और एक लैपटॉप

कड़ी निगरानी में हुआ टॉपर्स वेरिफिकेशन

रिजल्ट की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने इस बार भी टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाकर उनकी हैंडराइटिंग मैच की गई और विषय विशेषज्ञों द्वारा उनसे सवाल-जवाब भी किए गए, जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran Israel War: युद्ध से क्या पीछे हटे Trump कर दिया ये बड़ा ऐलान! | War news