Bihar Result 2026 Result : पिछले साल कैसा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? लड़कों ने मारी थी बाजी या लड़कियों ने

Bihar Board result 2026 : आंकड़ों को देखें तो पिछले साल लड़कों ने सफलता के मामले में बाजी मारी थी. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो लड़कियों के शिक्षा स्तर और पासिंग परसेंटेज में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंकड़ों को देखें तो पिछले साल लड़कों ने सफलता के मामले में बाजी मारी थी.

Bihar Board 10th 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले 12वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी कर दिए थे. अब छात्रों और उनके अभिभावकों को 10वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि जैसे-जैसे रिजल्ट की घड़ी करीब आती है, मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस बार का प्रदर्शन कैसा रहेगा? क्या इस साल सफलता का ग्राफ पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा?

इसके अलावा जब भी रिजल्ट जारी होता है तो अक्सर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलता है लड़के बनाम लड़कियां. तो चलिए, पिछले साल के डेटा के जरिए समझते हैं कि बिहार के छात्रों ने कैसा प्रदर्शन किया था और इस बार उम्मीदें क्या हैं.

2025 में क्या था बिहार 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल बिहार मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी बड़ी थी. बोर्ड के डेटा के मुताबिक, कुल 15,58,077 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे. इनमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास की थी, जबकि 2,78,783 छात्र सफल नहीं हो सके.

लड़कों और लड़कियों के बीच का मुकाबला

अक्सर शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं, लेकिन पिछले साल के आंकड़ों में कहानी थोड़ी अलग थी.

Advertisement
  • छात्रों (Boys) का पास प्रतिशत: 83.65%
  • छात्राओं (Girls) का पास प्रतिशत: 80.67%

आंकड़ों को देखें तो पिछले साल लड़कों ने सफलता के मामले में बाजी मारी थी. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो लड़कियों के शिक्षा स्तर और पासिंग परसेंटेज में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

ओवरऑल रिजल्ट क्या था?

पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक का कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था. यह आंकड़ा दर्शाता है कि बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है और छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में अयातुल्लाह की अंगूठी महतवपूर्ण क्यों है? | Ali Khamenei | Donald Trump