Bihar Board Class 10 Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी कर दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों से या NDTV रिजल्ट चेकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं बात की जाए इस साल का रिजल्ट कैसा रहा है, तो बोर्ड के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 81.79 % छात्र सफल हुए हैं. जबकि पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में कुल 82.11% छात्र सफल हुए थे. यानी पिछले साल की तुलना में इस साल का पास प्रतिशत कम रहा है.
बिहार 10वीं परीक्षा 2026 में कुल ... छात्र पास हुए थे.
इस साल परीक्षा में कुल 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए थे.
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी
12,35,743 (81.79%)
प्रथम श्रेणी (1st Division)
4,43,723
द्वितीय श्रेणी (2nd Division)
4,75,511
तृतीय श्रेणी (3rd Division)
3,03,103
टॉपर्स का किया गया था वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया था. इस प्रक्रिया के तहत, टॉपर्स को पटना स्थित बोर्ड के मुख्यालय में बुलाया गया था. इन छात्रों का इंटरव्यू लिया गया था. लिखावट की जांच की गई थी और उनकी आंसर शीट का दोबारा मूल्यांकन किया गया था. ये इसिलए किया गया ताकि उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जा सके. बोर्ड रिजल्ट तभी जारी करता है जब यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है.
Bihar Board Class 10 Result ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट - results.biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर "BSEB Matric Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.