BSEB Result : 2025 के मुकाबले 2026 के टॉपर्स ने गाड़े सफलता के झंडे, 3 अंक की बढ़त के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित. जानें 2025 के मुकाबले इस साल कैसा रहा पासिंग परसेंटेज और टॉपर्स के मार्क्स. 28 दिनों में जारी हुआ 'फास्टेस्ट' रिजल्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली गिरावट आई है, लेकिन छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर अपना लोहा मनवाया है. इस साल का रिजल्ट न केवल रिकॉर्ड समय में आया है, बल्कि टॉपर्स के अंकों ने भी पिछले साल की तुलना में लंबी छलांग लगाई है. आइए डालते हैं एक नजर आंकड़ों पर...

 टॉपर्स की टक्कर: 2025 vs 2026

अगर हम पिछले साल और इस साल के टॉपर्स के बीच तुलना करें, तो इस बार मुकाबला और भी कड़ा रहा है.

2025 के टॉपर्स और उनके अंक

पिछले साल साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से 97.80% (489 अंक) हासिल कर टॉप किया था.

2026 का धमाका

इस साल जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 98.4% (492 अंक) प्राप्त किए हैं.

Advertisement

यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल के टॉपर्स ने 3 अंक ज्यादा हासिल किए हैं. साथ ही, टॉप-10 की मेरिट लिस्ट भी बड़ी हो गई है. 2025 में टॉप-10 में 123 छात्र थे, जबकि इस बार 139 परीक्षार्थियों ने इस सूची में जगह बनाई है.

पासिंग परसेंटेज और डिवीजन का गणित

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल पासिंग पर्सेंटेज में मामूली गिरावट आई है, लेकिन छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

आंकड़े                  2025 (पिछले वर्ष)        2026 (इस वर्ष)

कुल शामिल छात्र    15,58,077                   15,10,928
कुल सफल छात्र     12,79,294                    12,35,743
उत्तीर्ण प्रतिशत         82.11%                          81.79%
प्रथम श्रेणी (1st Div)    4,70,845                4,43,723
द्वितीय श्रेणी (2nd Div)    4,84,012              4,75,511
तृतीय श्रेणी (3rd Div)    3,07,792               3,03,103

दिलचस्प बात यह है कि इस साल सफल होने वाले छात्रों में छात्राओं (6,34,353) की संख्या छात्रों (6,01,390) से कहीं अधिक है, जो बिहार में बदलती शैक्षणिक स्थिति की सुखद तस्वीर पेश करती है.

बेटियों का रहा दबदबा

इस साल की सबसे बड़ी हाईलाइट बेटियों का शानदार प्रदर्शन है. टॉप-10 की सूची में शामिल 139 छात्रों में से 57 छात्राएं हैं. पुष्पांजलि और सबरीन की सफलता ने साबित कर दिया है कि सही संसाधन और कड़ी मेहनत से सरकारी और आवासीय विद्यालयों के बच्चे भी राज्य स्तर पर चमक सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर हमला! E-3 Sentry AWACS विमान तबाह