Bihar Board 10th Result 2026 OUT: टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश, कैश प्राइज हुआ डबल, जानें किसे क्या मिलेगा

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स के लिए बड़ा ऐलान! पहले टॉपर को मिलेंगे 2 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल. जानें 1st से 10th रैंक तक के छात्रों को मिलने वाले सभी इनामों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार बोर्ड की खासियत यह है कि वह केवल टॉप-3 तक सीमित नहीं रहता

BSEB Matric Toppers Prize 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होने के साथ ही उन होनहारों के लिए खुशखबरी आ गई है, जिन्होंने अपनी मेहनत से मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. इस साल बिहार सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने टॉपर्स के लिए खजाना खोल दिया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि पहले स्थान पर आने वाले छात्र की इनाम राशि को पिछले साल के मुकाबले दोगुना कर दिया गया है.

नंबर 1 टॉपर को मिलेंगे 2 लाख रुपये

पिछले साल तक बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर को 1 लाख रुपये दिए जाते थे, लेकिन 2026 में इस राशि को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है. यानी स्टेट टॉपर को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि एक बड़ी आर्थिक मदद भी मिलेगी. इसके साथ ही उन्हें एक लेटेस्ट लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर भी भेंट किया जाएगा.

दूसरे और तीसरे स्थान वालों की भी 'चांदी'

बोर्ड ने सिर्फ पहले स्थान ही नहीं, बल्कि टॉप-3 में आने वाले सभी छात्रों के लिए शानदार रिवॉर्ड्स रखे हैं:

सेकंड टॉपर (2nd Rank): दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा.

थर्ड टॉपर (3rd Rank): तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावी को 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.

Advertisement

टॉप 10 में शामिल छात्रों के लिए खास तोहफे

बिहार बोर्ड की खासियत यह है कि वह केवल टॉप-3 तक सीमित नहीं रहता. मेरिट लिस्ट में चौथे से दसवें स्थान (4th to 10th Rank) के बीच आने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. इन छात्रों को 20,000 रुपये की नकद राशि और एक लैपटॉप दिया जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
नेपाल के पूर्व PM की गिरफ्तारी पर स्थानीय पत्रकारों ने क्या-क्या बताया?