BSEB 10th 12th Compartmental Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐस करें चेक

Bihar Board 10th 12th Compartmental Result 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज कक्षा 12वीं और 10वीं कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम 2025 के परिणाम घोषित कर दिया हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

Bihar Board 10th 12th Compartmental Result 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज कक्षा 12वीं और 10वीं कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिया हैं. जो छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम रिजल्ट 2025 को आधिकारिक पोर्टल के जरिए डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा. 

इस दिन हुई थी बोर्ड की परीक्षा

बोर्ड ने 2 से 13 मई तक दो शिफ्ट में बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 2025 आयोजित की थी. सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी. बीएसईबी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 82.11 प्रतिशत छात्र पास घोषित किए गए, जबकि 89.66 प्रतिशत छात्र बिहार इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने में सक्षम रहे.

Bihar Board 10th 12th compartmental Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • इसके बाद 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 के लिए लिंक 1 पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल टाइप करें.
  • अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यू आइकन दबाएं.
  • बीएसबीई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-JEE Advanced Result 2025: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक 

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर अपनों का अविश्वास, INDIA गठबंधन में ‘लीडरशिप मॉडल’ पर टकराव? | NDTV India