बिहार और राजस्थान बोर्ड के बाद अब किस राज्य की बारी? जानें कौन सा बोर्ड कब तक जारी कर सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में समय लेगा. क्योंकि अभी कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा नहीं हुआ है. बोर्ड के अनुसार कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल 2026 तक पूरा होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी हो जाएंगे.

गोवा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड और बिहार बोर्ड ने मार्च में अपनी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. अब इंतजार अन्य बोर्ड का है कि वो कब परीक्षा के रिजल्ट जारी करेंगे. असम, उत्तर प्रदेश, कोलकत्ता, पंजाब और CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी. कई बोर्ड्स ने कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है और रिजल्ट जारी करने के अंतिम दौर में हैं. वहीं कुछ बोर्ड में अभी कॉपियों की जांच प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है.  आइए जानते हैं की कौन सा बोर्ड कब तक 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर देगा.

कब जारी होंगे बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट-

असम बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी हो जाएंगे. असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी करेगा. वहीं 12वीं का रिजल्ट किस दिन जारी किया जाएगा, इसकी कोई भी घोषणा अभी नहीं की गई है.

मध्य प्रदेश बोर्ड कब जारी करेगा रिजल्ट?

इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च के बीच हुई थी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 7 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी. उम्मीद की जा रही है कि मई में बोर्ड दोनों कक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है. पिछले साल  माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने रिजल्ट 6 मई को जारी किया था.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आएगा? 

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में समय लेगा. क्योंकि अभी कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा नहीं हुआ है.  21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 और 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टियों के कारण कई केंद्रों पर चेकिंग का काम रुक गया था.  बोर्ड के अनुसार कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल 2026 तक पूरा होगा.

Advertisement

महाराष्ट्र बोर्ड कब जारी करेगा रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मई में जारी कर सकता है. पिछले सालों के ट्रेंड को देखा जाए तो महाराष्ट्र बोर्ड आमतौर पर कक्षा 12वीं (HSC) के रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में जारी करता है. वहीं कक्षा 10वीं (SSC) के रिजल्ट मई के अंतिम या जून की शुरुआत में जारी करता है.

CBSE बोर्ड कब जारी करेगा रिजल्ट

CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट अप्रैल में जारी होने की संभावना है. दरअसल मई में CBSE 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा होनी है. ऐसे में बोर्ड मई से पहले ही रिजल्ट जारी करेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-US War: सीजफायर की तैयारी के बीच क्या चाल चल रहा अमेरिका, कुछ बड़ा होने वाला है