Bihar 10th Board Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर भी नहीं होगी दिक्कत

Bihar 10th Board Result: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोपहर 1:15 बजे 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर देंगे. इसी के साथ 16 लाख स्टूडेंट्स के भाग्य का फैसला हो जाएगा. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने नतीजे चेक कर पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bihar board 10th results how to check
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा
  • परीक्षा में कुल 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे जो अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं
  • रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Bihar 10th Board Result Today: बिहार के 10वीं बोर्ड के छात्रों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. वजह एक ही है और वो है रिजल्ट. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोपहर 1:15 बजे 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर देंगे. इसी के साथ 16 लाख स्टूडेंट्स के भाग्य का फैसला हो जाएगा. इस बीच सवाल ये भी होगा कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. एनडीटीवी आपको पूरी डिटेल बताएगा.  

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  को गूगल पर सर्च करें. सर्च में आते बी साइट पर जाएं. 

2. biharboardonline.bihar.gov.in साइट खुलते ही होमपेज पर Bihar Board Metric Results 2026 पर क्लिक करें. 

3.  इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें. 

4.  दोनों भरते ही सब्मिट पर क्लिक करें. सब्मिट होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

5. इसके बाद माउस की मदद से घर में प्रिंटर हो तो ठीक नहीं तो मार्कशीट डाउनलोड कर इसे सेव करें और किसी कंप्यूटर कैफे वाले से प्रिंटआउट निकलवा लें. 

यह भी पढ़ें-  बिहार बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, QR कोड से सीधे देखें अपनी मार्कशीट

QR  कोड स्कैन कर पता कर सकते हैं रिजल्ट 

यह भी पढ़ें- आज 1:15 बजे आएगा बिहार 10वीं कक्षा का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम

इन दो साइट्स से भी पता कर सकेंगे अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 

➔interbiharboard.com
➔bsebexam.com

डिजिलॉकर से ऐसे पता करिए बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 

➔digiLocker की वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या ऐप खोलें
➔अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स से लॉग इन करें
➔“Education” सेक्शन में जाएं
➔“Bihar School Examination Board (BSEB)” चुनें
➔“Matric Marksheet” पर क्लिक करें
➔रोल नंबर/साल जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें
➔अपनी मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें

एनडीटीवी ने भी कर रखी है खास व्यवस्था

➔रिजल्ट चेक करने के लिए आपको www.ndtv.in पर जाना होगा.
➔होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.  
➔अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
➔Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
➔एक पेज खुलेगा इसमें पूछी गई सारी जानकारी भर दें.
➔रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
➔इसे सेव कर लें
 

Advertisement

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा? 

बिहार 10वीं बोर्ड में 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com पर भी आप पता कर सकते हैं. परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक चली थीं. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं थीं. इससे पहले जारी हुए बिहार 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी हुए थे. इसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी. कुल 85.19% स्टूडेंट्स सफल हुए थे. 
 

Featured Video Of The Day
Goa का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बीच, पार्टी आ जाती है, लेकिन असली गोवा कुछ और है!