BHU School Entrance Test 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 22 अप्रैल से है एग्जाम

BHU School Entrance Test ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होता है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. SET परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. जिन बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें दाखिला मिल जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
15 जुलाई को एडमिशन की प्रक्रिया पूरी खत्म हो जाएगी.

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (SET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं. जो भी छात्र इस साल BHU SET 2026 एग्जाम देने वाले हैं, वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बता दें SET 2026 परीक्षा के जरिए सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में दाखिले होते हैं. सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में 11वीं कक्षा के सभी स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए ये कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है. SET 2026 की परीक्षा 22 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी.

सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में कितने सीटों पर होगा दाखिला-

लड़कों के लिए, 9वीं कक्षा में 76 सीटें उपलब्ध हैं

11वीं (मैथ्स) - 54 सीटें उपलब्ध हैं

11वीं (बायोलॉजी)-  27 सीटें उपलब्ध हैं

11वीं (आर्ट्स)- 14 सीटें उपलब्ध हैं

11वीं (कॉमर्स) - 13 सीटें उपलब्ध हैं

सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कितने सीटों पर होगा दाखिला-

11वीं कक्षा की लड़कियों के लिए, मैथ्स स्ट्रीम में सिर्फ़ 13 सीटें उपलब्ध हैं.

बायोलॉजी - 13 सीटें उपलब्ध हैं

आर्ट्स- 15 सीटें उपलब्ध हैं.

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्कूल में दाखिले लेने के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होगी जो कि 26 अप्रैल तक चलेगी. एग्जाम सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होंगे. किस दिन कौन सा एग्जाम हैं, देखें-

कक्षा 11 (कला)22 अप्रैल, 2026
कक्षा 12 (वाणिज्य)23 अप्रैल, 2026
कक्षा 11 (जीवविज्ञान)24 अप्रैल, 2026
कक्षा 11 (गणित)25 अप्रैल, 2026
कक्षा 9 (केवल लड़कों के लिए)26 अप्रैल, 2026

कब जारी होगा रिजल्ट

एग्जाम होने के बाद 4 मई को प्रोविजनल आंसर-की अपलोड की जाएगी. आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 7 मई तक खुली रहेगी. वहीं 14 मई को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. जून के दूसरे हफ़्ते में BHU SET 2026 के नतीजे घोषित किए जाएंगे. जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.  क्लास 9 की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि क्लास 11 की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया संभावित रूप से 1 जुलाई से शुरू होगी. इस तरह से 15 जुलाई को एडमिशन की प्रक्रिया पूरी खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के निजी स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Donald Trump ने निकाला Hormuz का तोड़? | Ceasefire