Assam SEBA HSLC Class 10th Result 2026: असम बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) आज हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. खुद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पहले ही यह जानकारी साझा की थी कि 10 अप्रैल को नतीजे जारी किए जाएंगे.
वेबसाइट क्रैश हो तो न हों परेशान, QR कोड आएगा काम
अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट पर लॉग-इन करते हैं, जिससे सर्वर धीमा हो जाता है या वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्रों की सुविधा के लिए इस बार QR कोड की सुविधा दी जा रही है. आप ऊपर दिए गए QR कोड को अपने स्मार्टफोन से स्कैन कर सीधे अपनी मार्कशीट वाले पेज पर पहुंच सकते हैं. यह तरीका न केवल तेज है बल्कि काफी सुरक्षित भी है.
आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर 'HSLC Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
'Get Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाए.
NDTV के जरिए भी देख सकते हैं परिणाम
छात्रों की सुविधा के लिए NDTV के बोर्ड पेज पर भी रिजल्ट अवलेवल है. इसके लिए आपको बस NDTV.in पर जाना होगा और 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन में अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर और ईमेल दर्ज करनी होगी. ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.