AP SSC Result 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर जाकर करें चेक

AP SSC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना AP SSC मार्क्स मेमो देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AP SSC बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक चली थी.

AP SSC Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने आज यानी 30 अप्रैल को  AP SSC कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने इस साल ये परीक्षा दी है, वो BSEAP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  जारी रिजल्ट के अनुसार इस साल AP SSC परीक्षा में कुल 85.25% छात्र पास हुए हैं. इस साल 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 6,40,916 छात्र शामिल हुए थे. AP SSC परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक और 100 में से न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों ही हिस्सों में अलग-अलग पास होना होगा.

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही छात्र अपने-अपने स्कूलों से मार्क्स शीट हासिल कर सकेंगे.  छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारी जैसे उनका नाम, अंक, ग्रेड को अच्छे से चेक कर लें. कुछ भी गलत होने पर स्कूल से संपर्क करें.

NDTV पर AP SSC Result 2026 कैसे देखें?

  1. Andhra Pradesh Board की आधिकारिक वेबसाइट पर  bse.ap.gov.in or results.bse.ap.gov.in. जाएं.
  2. यहां पर Exam Results 2026 लिखा हुए दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें.
  3. Andhra Pradesh Board Class 10 Exam Results 2026 के लिए 'Result Out' लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपना रोल नंबर डालें और 'Submit' पर क्लिक करें.
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें.

बिना नेट के रिजल्ट कैसे चेक करें

AP 10 के रिजल्ट को बिना नेट के भी चेक किया जा सकता है.  SMS के ज़रिए रिज़ल्ट करने के लिए छात्र  अपने फ़ोन में SMS ऐप खोलें. SSC रोल नंबर टाइप करें,. इसे 55352 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके फोन में रिजल्ट को भेज दिया जाएगा.

बता दें इस साल AP SSC बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हुई थी जो कि 1 अप्रैल, 2026 तक चली थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ICSE ISC Results 2026 OUT LIVE: रिजल्ट जारी होते ही ICSE की वेबसाइट डाउन, Digilocker पर करें चेक

Featured Video Of The Day
हवा उछली कार, फिर खाई में गिरी, हिमाचल से आया डराने वाला CCTV