अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार, शादी का कार्ड वायरल

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच उनके दामाद को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी

मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं. उनके पैतृक गांव नदावां में 25 नवंबर को उनकी दूसरी बेटी शिवांगी सिंह की शादी हो रही है, जिसकी तैयारियां काफी बड़े स्तर पर चल रही हैं. इसी बीच अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार को लेकर भी खूब चर्चा है. शादी के कार्ड की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके दामाद के नाम के ठीक नीचे ये लिखा गया है कि वो अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत सिंह के दामाद ने कहां तक पढ़ाई की है और वो क्या करते हैं. 

कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार?

अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार बिहार के ही रहने वाले हैं. वो मूल रूप से बिहटा क्षेत्र के कृष्णा नगर से आते हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों से वो अमेरिका में हैं और यहीं से उन्होंने ग्रेजुएशन भी किया है. ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, उन्होंने यहां से एमबीए किया. इसके बाद वो अमेरिका में ही नौकरी कर रहे हैं. पिछले करीब 10 सालों से वो अमेरिका में हैं. जानकारी के मुताबिक उनके पिता रणविजय सिंह कमांडेंट हैं. फिलहाल ऋषिकेश कुमार को लेकर इसके अलावा बाकी जानकारियां सामने नहीं आई हैं. 

शादी का कार्ड वायरल

अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस कार्ड में अंदर जहां वर का नाम लिखा गया है, उसके ठीक नीचे उनकी एजुकेशन की जानकारी भी दी गई है और बताया गया है कि ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है. 

ग्रैंड शादी की तैयारी

अनंत सिंह मोकामा के बाहुबली नेता हैं, ऐसे में उनकी बेटी की शादी को लेकर चर्चा काफी ज्यादा है. बताया जा रहा है कि वो इस शादी को काफी ग्रैंड करना चाहते हैं. इसके लिए वो लगातार अपने पैतृक गांव का दौरा भी कर रहे हैं. उनके तमाम समर्थक भी इस शादी की तैयारियों में जुटे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | DANIPS अधिकारी क्या होते हैं? जानें ये IPS से कितना अलग

यह भी पढ़ें | पिता चलाते थे ऑटो, मां ने खेतों में की मजदूरी; 21 साल की उम्र में IAS बनने वाले अंसार अहमद शेख की कहानी

Featured Video Of The Day
कनाडा में गोल्‍डी बराड़ की तलाश तेज, 2.5 लाख डॉलर का रखा गया इनाम
Topics mentioned in this article
Anant Singh Daughter Wedding Card
Anant Singh Daughter Wedding
Anant Singh Son In Law Rishikesh
Anant Singh Son In Law

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं