AMU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे जारी, नोमान अशरफ अध्यक्ष और नसरा नईम की उपाध्यक्ष पद पर जीत

AMU Student Union Election Results: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए, इसमें अलग-अलग रीजन के उम्मीदवारों ने खूब ताकत लगाई और अब रिजल्ट जारी हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AMU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे जारी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम और सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने जीत दर्ज की है. आठ साल बाद हुए चुनाव को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि नसरा नईम छात्रसंघ के तीन प्रमुख पदों में से किसी एक पर जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर 7091 वोट हासिल किए. उनके मुकाबले साकिब अली खान को 5818 वोट मिले.

किसे कितने वोट मिले?

अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ को 7797 वोट मिले. उन्होंने मोहम्मद इंतखाब को हराया. इंतखाब को 3676 वोट मिले थे. वहीं सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 8385 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर अहमद फराज राजी रहे, जिन्हें 6882 वोट मिले. नतीजे घोषित होते ही तीनों विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया.

नसरा नईम ने अपनी जीत को छात्रों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि एक विजन के साथ उन्होंने नई शुरुआत की है और उम्मीद है कि आने वाले समय में छात्र राजनीति में महिलाएं भी आगे बढ़ेंगी. आठ साल बाद हुए इस चुनाव में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब नए छात्रसंघ के सामने छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी.

अध्यक्ष पद पर जीत के बाद मोहम्मद नोमान अशरफ ने कहा, 8 साल की लंबी जद्दोजहद के बाद हमें ये निजाम मिला है. आप लोग छात्रों में जोश देख सकते हैं. हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा. ये हम पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. 

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर जीतने वालीं नसरा नईम ने जीत के बाद कहा कि, हमने इतने कम दिन में, इतने कम पैसों में ये कर दिखाया है. सिर्फ जज्बे और हिम्मत से हमने कैंपेन रन किया और इतिहास रच दिया. ये अलीगढ़ के हर छात्र की जीत है. उन्होंने कहा कि छात्रों की कई समस्याएं थीं, जिन्हे सुना नहीं जा रहा था. अब हम लोग उनकी आवाज उठाएंगे. यूनिवर्सिटी ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां हर किसी को अपनी आवाज उठाने की आजादी हो. 

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को शादी के लिए करना होगा 6 साल का इंतजार? दो साल की राहत के बाद उठे सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dhanteras पर 7 लाख करोड़ खर्च! CM Yogi ने बांटीं बंपर नौकरियां!
Topics mentioned in this article
AMU Student Union Election Results
AMU Student Union Election
AMU Election 2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं