अमिताभ बच्चन से लेकर सैम मानेकशॉ तक, नैनीताल के इस स्कूल से निकले हैं देश के ये 5 बड़े दिग्गज!

उत्तराखंड में एक ऐसा स्कूल है, जहां से अमिताभ बच्चन से लेकर सैम मानेकशॉ और मेजर सोमनाथ शर्मा जैसे दिग्गजों ने पढ़ाई की है. 45 एकड़ में फैला यह स्कूल सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स, लीडरशिप और संस्कृति में भी छात्रों को तराशता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेरवुड कॉलेज महज पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है.

Famous celebrity Sherwood College student : उत्तराखंड की हरी-भरी वादियों में बसा नैनीताल सिर्फ झीलों और पहाड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने ऐतिहासिक और फेमस बोर्डिंग स्कूल के लिए भी देशभर में जाना जाता है. नैनीताल का शेरवुड कॉलेज दुनिया के उन टॉप स्कूलों में से एक है, जहां से पढ़कर कई स्टूडेंट्स बड़े पदों तक पहुंचे हैं और आज भी नाम कमा रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- CBSE Revaluation vs Verification: वेरिफिकेशन और रीवैल्युएशन में क्या है अंतर? जानें स्टेप-बाय-स्टेप

शेरवुड कॉलेज कब बना और क्यों है फेमस

शेरवुड कॉलेज की शुरुआत 1869 में हुई थी. तब इसका नाम डायोसेसन बॉयज स्कूल (Diocesan Boys School) हुआ करता था. ब्रिटिश काल में बने इस बोर्डिंग स्कूल ने एजुकेशन, डिसिप्लिन और लीडरशिप क मिसाल कायम की. 156 साल बाद भी यह स्कूल स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें स्पोर्ट्स, कल्चर और सामाजिक जिम्मेदारियों के भी काबिल बनाता है. इसका कैंपस 45 एकड़ में फैला है और बेहद खूबसूरत है.

शेरवुड कॉलेज से कई सेलिब्रिटीज ने की पढ़ाई

शेरवुड कॉलेज ने अपने छात्रों को हर फील्ड में देश का नाम रोशन करने का मौका दिया. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा समेत कई हाई लेवल पर पहुंचे सेलिब्रिटीज इस स्कूल की शान हैं. इन सबके अलावा कबीर बेदी, दिलीप ताहिर, सलमान हैदर और वीरेंद्र नायर स्वरूप जैसे नाम भी यहीं से पढ़कर निकले हैं. फिल्म, सेना, प्रशासन, खेल और साहित्य हर फील्ड में शेरवुड के छात्र नाम कमाते हैं. 

फीस और एडमिशन

शेरवुड कॉलेज महज पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है. यहां स्टूडेंट्स को क्लासरूम के बाहर भी सीखने का मौका मिलता है. खेल, फील्ड एक्टिविटी, स्टेज पर परफॉर्मेंस, बॉक्सिंग रिंग और स्विमिंग पूल, इन सबमें एक्सपीरिएंस पाने के कारण छात्र कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और टीम भावना में आगे रहते हैं. यह स्कूल ICSE-ISC बोर्ड से जुड़ा है. यहां क्लास 3 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है. शेरवुड कॉलेज में दाखिला तीसरी क्लास से एडमिशन लिया जा सकता है. 11 और 12 के लिए भी एडमिशन होता है. स्कूल की सालाना फीस 2.5 से 3 लाख रुपए तक है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग पर पुलिस का बड़ा खुलासा | Breaking News
Topics mentioned in this article