सरकारी स्कूल में IIT जैसा टैलेंट, बच्चों ने बना दिया फाइटर जेट का मॉडल, वीडियो वायरल

Viral Video Aligarh : अलीगढ़ के मॉडल कंपोजिट स्कूल भिलावली के कक्षा 4-8 के छात्रों ने शिक्षक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में उड़ने वाला 'UAF-22 रैप्टर' फाइटर जेट मॉडल बनाया है. इस उपलब्धि की शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी सराहना की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Aligarh school viral video : कहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो और सही दिशा मिले, तो छोटे गांवों के बच्चे भी आसमान छू सकते हैं. कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने. इन बच्चों ने मिलकर एक ऐसा फाइटर जेट (Fighter Jet) मॉडल तैयार किया है, जो न सिर्फ दिखने में असली लगता है, बल्कि हवा में बातें भी करता है. सोशल मीडिया पर अब इन नन्हे वैज्ञानिकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

कक्षा 4 से 8 के बच्चों का कमाल

दरअसल, अलीगढ़ के विकासखंड अकराबाद के मॉडल कंपोजिट स्कूल भिलावली के कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मिलकर फाइटर जेट UAF-22 रैप्टर का मॉडल तैयार किया है. वायरल वीडियो में बच्चे इस मॉडल जेट को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मॉडल असली फाइटर जेट की तर्ज पर तैयार किया गया है.

किसने बनाया यह फाइटर जेट?

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में स्कूल की प्रांशी कुमारी, आशी, हृदेश कुमार, रंजना कुमारी और कार्तिक शर्मा की मेहनत शामिल है.  बच्चों की इस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है. इन बच्चों को सही रास्ता दिखाने और इस तकनीक को समझाने का श्रेय उनके शिक्षक आशीष कुमार को जाता है. यह पूरा प्रोजेक्ट 'रोबोटिक्स की पाठशाला' के तहत तैयार किया गया है.

शिक्षा मंत्री ने भी थपथपाई पीठ
Advertisement

बच्चों के इस हुनर की चर्चा अब सिर्फ अलीगढ़ तक सीमित नहीं है. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए लिखा है कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे...सीखें, सृजन करें और सशक्त बनें...मंत्री जी के शेयर करने के बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग कह रहे हैं कि "हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं हैं.

एडिशनल डायरेक्टर जनरल  नवनीत सिकेरा ने भी की जमकर तारीफ
Advertisement

वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल नवनीत सिकेरा ने भी बच्चों के इस टैलेंट की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.  उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने ये flying F22 Raptor Jet बनाया है सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों से!! सच में देश बदल रहा है, ये बच्चे बहुत आगे जायेंगे इन्हें सिर्फ एक मौके की जरूरत है... शाबाश!

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War के बीच Kim Jong Un ने कहां दागे रॉकेट? Netanyahu की मौत का सच क्या?