MBBS Exam Cheating Video : फिल्मों में आपने 'मुन्नाभाई' को नकल करते हुए तो बहुत देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ लोग ऐसे ही अजीबोगरीब पैंतरे आजमा रहे हैं. ताजा मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स (AIIMS) से सामने आया है, जहां MBBS एग्जाम के दौरान एक छात्र ने नकल करने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गए.
चप्पल के अंदर छिपाई मोबाइलदरअसल, ऋषिकेश एम्स में एमबीबीएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा चल रही थी. एक छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की तैयारी में था, तभी गेट पर तैनात गार्ड को उसकी हरकतों पर शक हुआ. जब छात्र की तलाशी ली गई, तो गार्ड की नजर उसकी चप्पल पर टिकी. चप्पल के सोल को जब चेक किया गया, तो उसके अंदर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसके अंदर बड़ी सफाई से मोबाइल छिपा रखा था.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षाकर्मी चप्पल को खोल रहे हैं और उसके अंदर फिट किया गया मोबाइल बाहर निकाल रहे हैं.
एम्स प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए केंद्र पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.