CBSE बोर्ड परीक्षा में हो सकते हैं लेट, ये ट्रैफिक एडवायजरी जरूर देख लें दिल्ली के छात्र

AI Summit Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने शिक्षा और परिवहन विभाग के साथ मिलकर छात्रों के लिए खास व्यवस्था की है. ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया गया है कि एआई समिट के दौरान छात्रों को कैसे सुविधा दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE Exam Traffic Advisory

AI Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है. 17 फरवरी से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए घरों से निकलना होगा. इसी बीच दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी यानी एआई का एक बड़ा समिट भी शुरू हो चुका है. भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में परीक्षा के लिए घरों से बाहर निकलने वाले छात्रों को दिल्ली की कुछ सड़कों पर परेशानी हो सकती है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक एडवायजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि छात्रों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. ये एडवायजरी 16 से 20 फरवरी तक के लिए जारी की गई है.

दिल्ली में एआई समिट 

दिल्ली में होने वाले बड़े एआई समिट में दुनिया के कई नेता, मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस एआई समिट के चलते लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी रहेगी और ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के चार हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की जा रही है. 

किन रास्तों पर पड़ेगा असर?

  • दिल्ली में भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर देखा जा सकता है. 
  • दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भैरों मार्ग और मथुरा रोड का एक हिस्सा बंद रखा जाएगा. 
  • इसके साथ ही कर्तव्य पथ, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग और शांति पथ पर भी कुछ रूट को डायवर्ट किया जा सकता है. 

कहां होगा डायवर्जन?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ये भी बताया गया है कि वैकल्पिक मार्ग कौन से होंगे. दिल्ली से बाहर जाने वाले ट्रैफिक को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़ दिया जाएगा. अगर आप धौला कुआं, एम्स, आश्रम चौक या फिर आईएसबीटी कश्मीरी गेट की तरफ से आ रहे हैं तो इन रास्तों पर आपको ट्रैफिक डायवर्जन नहीं मिलेगा. 

ये रही पूरी ट्रैफिक एडवायजरी - 

Ai Summit Advisory Final 1 by mukeshbourai

वीवीआईपी रूट पर 10 स्कूल

जिन वीवीआईपी रूट पर ट्रैफिक पुलिस डायवर्जन करेगी या फिर ट्रैफिक को रोका जाएगा, वहां 10 स्कूलों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने शिक्षा और परिवहन विभाग के साथ मिलकर छात्रों के लिए ये खास व्यवस्था की है. सड़कों पर तैनात होने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की मदद करें और उन्हें जाने की इजाजत दी जाए. इसके लिए छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा. छात्रों को ये भी सलाह दी गई है कि वो भीड़भाड़ से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

इन बातों का ख्याल रखें छात्र

भले ही दिल्ली पुलिस की तरफ से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पहले से ही व्यवस्था की गई है, लेकिन छात्र और पेरेंट्स को कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए जल्दी घर से निकल जाएं. ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड अपने साथ जरूर रखें, बिना इसके परीक्षा नहीं दे सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने पर आप उन्हें बताएं कि परीक्षा के लिए जा रहे हैं, एडमिट कार्ड दिखाते ही आपको जाने की इजाजत मिल जाएगी. 

Advertisement

ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक, CBSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने से पहले जान लीजिए ये 10 नियम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | BLA Attack On Pakistan: 7 PAK सैनिकों के बदले Asim Munir से क्या मांग रहा BLA? | NDTV