दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के बिना भी दाखिला दे रहे हैं. जी हां, इन कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के मार्क्स के आधार पर दिया जा रहा है. जिन छात्रों के CUET स्कोर कम हैं और डीयू के कॉलेज से पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, वो इस मौके का फायदा उठाएं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन और कॉलेजों, श्याम लाल कॉलेज, राजधानी कॉलेज और जकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) ने खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं.
दरअसल इन कॉलेज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए एडमिशन प्रोसेस होने के बाद भी कई सीटें खाली रह गई है. इस महीने की शुरुआत में, अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज को भी 12वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर छात्रों को एडमिशन देने की इजाजत दी गई थी.
किन प्रोग्राम में मिल रहे हैं दाखिले
श्याम लाल कॉलेज में तीन प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन मंगाए गए हैं. जो कि BSc फिजिकल साइंस (केमिस्ट्री के साथ), BSc फिजिकल साइंस (इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ) और BA (ऑनर्स) हिंदी. एप्लीकेशन विंडो 19 अगस्त को खुली और 21 अगस्त को बंद हो जाएगी. मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की बाकी प्रक्रिया 24 और 25 अगस्त को पूरी की जाएगी.
राजधानी कॉलेज ने कई अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए मेरिट-आधारित एडमिशन शुरू किए हैं, जिनमें BA (ऑनर्स) संस्कृत, BSc (ऑनर्स) फिजिक्स, BSc फिजिकल साइंस (केमिस्ट्री के साथ), BSc अप्लाइड फिजिकल साइंस (इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ) और BA प्रोग्राम (संस्कृत और हिस्ट्री के साथ) शामिल हैं.एप्लीकेशन 24 अगस्त को शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे और मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन कन्फर्मेशन 27 और 28 अगस्त को होगा, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त है.
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) ने भी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन मंगाए हैं, जिनमें BA (ऑनर्स) पर्शियन, BA (ऑनर्स) संस्कृत और BA (ऑनर्स) उर्दू शामिल हैं। इसने BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के लिए भी एडमिशन शुरू किए हैं, जिनमें अरेबिक, बंगाली, पर्शियन, संस्कृत या उर्दू के साथ हिस्ट्री या पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं। एप्लीकेशन 19 अगस्त को खुले और 23 अगस्त तक खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- लद्दाख में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 4% आरक्षण, जानें किसे मिलेगा फायदा