मैथ्स पढ़ने में आनाकानी करता है बच्चा? नई क्लास में अपनाएं ये 7 गोल्‍डन टिप्स, बच्‍चा कहेगा- मजेदार है Maths

मैथ्‍स (Maths) ऐसा सब्‍जेक्‍ट है, जिसे लेकर अधिकतर बच्‍चों के मन में डर बैठा रहता है. कई बच्‍चे तो गणित का नाम लेते ही दूर भाग जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मैथ्‍स (Maths) ऐसा सब्‍जेक्‍ट है, जिसे लेकर अधिकतर बच्‍चों के मन में डर बैठा रहता है. कई बच्‍चे तो गणित का नाम लेते ही दूर भाग जाते हैं. खास तौर पर जब नए क्‍लास शुरू होती है, तब तो बच्‍चे मैथ्‍स की किताब ही नहीं खोलना चाहते. ऐसे में पेरेंट्स और टीचर्स के मन में सवाल रहता है कि आखिर ऐसा क्‍या किया जाए कि बच्‍चे मैथ्‍स पढ़ना शुरू कर दें. कैसे उनके दिमाग से मैथ्‍स के डर को दूर किया जाए. अगर आप भी इसी सोच में हैं तो नीचे दिए गए 7‍ गोल्‍डन रूल टिप्‍स फॉलो करें और फिर देखें बच्‍चे खुद कहेंगे कि अब उन्‍हें मैथ्‍स अच्‍छी लगने लगी है.   

मैथ्‍स पढ़ाने के 7 गोल्‍डन टिप्‍स 

कोई भी विषय बच्‍चा तब मन से पढ़ता है जब वह उसे अच्‍छा लगता हो, आसान लगे या दिलचस्‍प लगे. इसलिए मैथ्‍स के प्रति बच्‍चों में दिलचस्‍पी जगाने के लिए इन गोल्‍डन टिप्‍स को फॉलो कर सकते हैं-  

1. बच्चे की प्रॉब्‍लम क्‍या है 

सबसे पहले यह समझें कि बच्‍चा मैथ्‍स पढ़ना क्‍यों नहीं चाहता है. तभी समस्‍या का निदान ढूंढ सकते हैं. कई बार बच्‍चे को बेसिक रूल्‍स क्‍लीयर नहीं होते, जिससे वो आगे की पढ़ाई समझ नहीं पाता और धीरे-धीरे उसका मैथ्‍स पढ़ने के प्रति दिलचस्‍पी कम होती जाती है. कई बार ऐसा भी देखा गया है कि कैलकुलेशन कमजोर होने से बच्‍चे की सब्‍जेक्‍ट ग्रोथ रुक जाती है. सबसे पहले आपको उसकी इस प्रॉब्‍लम पर काम करना होगा. 

2. खेल-खेल में पढ़ाएं 

कई बच्चा पढ़ाई के नाम से ही परेशान हो जाते हैं. इसलिए उनको खेल-खेल में मैथ्‍स के बेसिक कांसेप्‍ट पढ़ा सकते हैं. मैथ्स को गेम बना दें. जैसे नंबर गेम, पजल और एक्टिविटी के जरिए सिखाएं. 

Advertisement

धुरंधर फेम रणवीर सिंह के लिए बेहद टफ था ये सब्‍जेक्‍ट, हर क्‍लास में होते थे फेल

3. लाइफ में मैथ्‍स की एंट्री 

बच्‍चे की लाइफ में मैथ्‍स की एंट्री कराना बहुत जरूरी है. जैसे उसे शॉपिंग साथ ले जाएं तो जोड़-घटाव करवाएं. अगर वो किचन में है तो उससे माप-तौल सिखाएं. सब्‍जी लेने जाएं तो वहां जमा, घटा, नाप-तौल करवाएं. इससे बच्‍चे को लगेगा कि मैथ्‍स पढ़ना बहुत जरूरी है. 

4. छोटे-छोटे टॉपिक्स में पढ़ाएं

बच्‍चों को एक साथ पूरा चैप्‍टर करा देंगे तो वो कुछ नहीं समझ पाएगा. इसलिए एक साथ ज्यादा पढ़ाने की बजाय छोटे-छोटे टॉपिक्‍स में पढ़ाएं. इससे बच्चा धीरे-धीरे सीखेगा और उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

Advertisement

5. मोटिवेट करें

बच्चा गलती कर दे, तो उसे डांटें नहीं. बल्कि और प्रैक्टिस करने के लिए मोटिवेट करें. 

6. टेक्नोलॉजी का यूज करें

आजकल के समय में बच्‍चे तेजी से विजुअल कंटेंट से सीख रहे हैं. इस तरह से पढ़ने से उनका इंटरेस्ट भी बना रहता है. 

7. डेली प्रैक्‍टस जरूरी है 

मैथ्स ऐसा सब्‍जेक्‍ट है जिसकी डेली प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है. रोज थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करने से बच्चे के सभी कॉन्सेप्ट मजबूत होते हैं और वह आत्मविश्वास के साथ सवाल हल करता है. 

ये टिप्‍स भी काम के हैं- 

  • बच्चों को रिवार्ड दें
  • टाइम-बेस्ड गेम्स खेलें
  • स्टोरी के जरिए मैथ्स समझाएं
  • ग्रुप स्टडी करवाएं
  • बच्चे की प्रोग्रेस ट्रैक करें
     
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Elections: Anurag Thakur ने क्यों खाई मछली? BJP प्रवक्ता ने क्या बताया?