WBJEE Result 2022 Declared: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट घोषित, 98.85% इंजीनियरिंग परीक्षा पास की

WBJEE Result 2022 Declared: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट आज, 17 जून 2022 को दोपहर 2:30 बजे घोषित कर दिया गया है. इस साल बंगाल स्टेट बोर्ड की इंजीनियरिंग परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इस साल कुल 98.85 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में सफल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
WBJEE Result 2022 Declared: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट घोषित
नई दिल्ली:

WBJEE Result 2022 Declared: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examinations Board) ने आज, 17 जून को दोपहर 2:30 वेस्ट बंगाल जेईई (WBJEE 2022) नतीजों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल 98.85 प्रतिशत छात्रों ने बंगाल स्टेट बोर्ड की इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा पास की है. WBJEE 2022 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों- wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in पर उपलब्ध होगा. उम्मीदवार शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डब्ल्यूबीजेईई 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि डब्ल्यूबीजेईई परिणाम रैंक कार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें ः WBJEE Result 2022: अब दोपहर 2:30 बजे आएगा वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें

WBJEE Answer Key 2022: डब्ल्यूबी जेईई का फाइनल आंसर-की जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका

WBJEE Result 2022: वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट की घोषणा आज, इस वेबसाइट से चेक करें

डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE 2022) फाइनल आंसर की 16 जून को जारी की गई थी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

WBJEE Result 2022: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

1.आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं.

2.रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3.अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

4.WBJEE 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5.WBJEE स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Featured Video Of The Day
Climate Change से गर्म हुई धरती में आफ़त अभी और भी हैं? | Weather Update | NDTV Xplainer