Today In History: मई का महीना कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है, जानिए क्या-क्या हुआ था इस महीने

साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं (Historical Events) का साक्षी है. इसी महीने 1857 की क्रांति हुई थी यानी अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आजादी के लिए बिगुल फूंका था. देश ही नहीं विदेशों में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं, जानिए और क्या-क्या हुआ था इस महीने

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
Today In History: मई महीना कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह है.
नई दिल्ली:

Today In History: साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं (Historical Events) का साक्षी है. इसी महीने आजादी की लड़ाई के लिए बिगुल फूंका गया था, जिसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (First Freedom Struggle) या आजादी की पहली लड़ाई के नाम से जाना जाता है. इस महीने मुगल शासक बाबर ने 1526 में 10 मई के दिन पानीपत की लड़ाई (Battle of Panipat) जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन (Mughal Rule) की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास भूगोल (History and Geography) सब बदलकर रख दिया. 

दुनिया में हर दिन कोई न कोई रिकार्ड बनता टूटता रहता है, लेकिन पहली बार कोई उपलब्धि हासिल करने वाले का नाम हमेशा याद रखा जाता है. हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं.

देश दुनिया के इतिहास में 10 मई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं-

1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया.

1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की.

1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद बाबर ने देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा.

1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया.

1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया.

1857 : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत. मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया. इसमें मह‍िलाओं ने भी सहयोग दिया. ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी.

Advertisement

1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया.

1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया.

1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची.

1967 : मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा.

Advertisement

1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.

1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं.

1994 : रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने. एफ डब्ल्यू डी क्लार्क के साथ उन्हें 1993 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया.

Advertisement

1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack: LoC पर जंग की दस्तक! अचानक क्यों शुरू हुई घरों में Secret Bunkers की सफाई?