'आप नौकरी क्‍यों बदलना चाहते हैं', इंटरव्‍यू में पूछा जाए ये सवाल तो ये है सही जवाब, नोट कर लें

Why do you want to change your job: अक्‍सर इंटरव्यू में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनकी तैयारी आप पहले से ही कर सकते हैं. अगर इनका सूटेबल आंसर आप दे देते हैं, तो नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Why do you want to change your job: अक्‍सर इंटरव्यू में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनकी तैयारी आप पहले से ही कर सकते हैं. अगर इनका सूटेबल आंसर आप दे देते हैं, तो नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसी ही सवालों में से एक सवाल है- आप नौकरी क्यों बदलना चाहते हैं? जानें अगर आपसे भी ये सवाल पूछा जाए तो इसका क्‍या जवाब दिया जाए. 

क्‍यों पूछा जाता है ये सवाल 

आप नौकरी क्यों बदलना चाहते हैं?- इस सवाल के जरिए इंटरव्यूअर आपके करियर विजन, प्रोफेशनल एटिट्यूड को समझने की कोशिश करता है. इसलिए जब भी इसका जवाब दें तो बहुत सोच-समझकर देना जरूरी है. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

आप नौकरी क्यों बदलना चाहते हैं?- दें इनमें से कोई एक जवाब 

“मैं सेल्‍फ डेवलेपमेंट पर फोकस करना चाहता/चाहती हूं और नई नौकरी मुझे वह अवसर प्रदान करेगी.”

“मेरी नौकरी में जॉब सिक्योरी की कमी है और इसलिए मैं नई नौकरी की तलाश में हूं, जहां मैं बेहतर काम कर सकूं.”

“मुझे लगता है कि आपकी कंपनी में मुझे सीखने और ग्रोथ के बेहतर अवसर मिलेंगे.”

“मैंने काफी मेहनत की है और अब ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ना चाहता/चाहती हूं.”

ऑफिस में कौन होते हैं Frenemy, मीठी बातें करके तबाह कर सकते हैं करियर

“मैं करियर में नए पड़ाव के लिए तैयार हूं. अगर मुझे बॉस के पद पर या नई जिम्‍मेदारी मिले तो उसे निभाने के लिए मैं तैयार हूं.”

Advertisement

“मैं ऐसी भूमिका की तलाश में हूं जहां मुझे ज्यादा जिम्मेदारियां मिलें”
 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Hormuz पर ईरान का बड़ा फैसला! Trump ने क्या कहा?