RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट तय समय पर नहीं हुआ घोषित, नया समय यहां से जानें

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होने वाला था, जिसे किन्हीं कारणों से जारी नहीं किया गया है. रिजल्ट अब कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी.

Advertisement
Read Time: 9 mins
RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट तय समय पर नहीं हुआ घोषित
नई दिल्ली:

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी नहीं हुआ है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (Board of Secondary Education) कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम में देरी हुई है. आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 (RBSE 5th and 8th results 2022) अब दोपहर 12:15 बजे घोषित किए जाएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट किया, "कक्षा 8 के 12.63 लाख और कक्षा 5 के 14.53 लाख उम्मीदवारों के परिणाम आज सुबह 11 बजे के बजाय 12.15 बजे डिजिटल रूप से घोषित किए जाएंगे सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद." 

ये भी पढ़ें ः RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज, इस वेबसाइट से करें चेक

Advertisement

RBSE 10th, 12th Results 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इसी महीने, अधिकारी ने कहा

REET 2022 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

RBSE 5th, 8th Results 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

2.होमपेज पर 'आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें.

3.सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, नाम आदि दर्ज करें.

4.आरबीएसई परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5.परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Featured Video Of The Day
Jagannath Rath Yatra 2024: सेवा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, पुरी रथ यात्रा के लिए क्या है तैयारी?