19 साल की प्रियंका प्रजापत रक्षा मंत्रालय में ऑड‍िटर बनीं, पहली बार गांव पहुंची, स्‍वागत को उमड़े लोग

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नूवां गांव की 19 वर्षीय प्रियंका प्रजापत का रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयन हुआ है. पहली बार गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उनकी सफलता अब क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है. पढ़‍िए प्रियंका प्रजापत की सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
priyanka prajapat defense ministry auditor success story didwana rajasthan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान के गांव नूवां की 19 वर्षीय प्रियंका प्रजापत का रक्षा मंत्रालय में लेखापरीक्षक पद पर चयन हुआ
  • प्रियंका ने गांव के स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की और जयपुर के सुबोध कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की
  • उनका चयन आत्मविश्वास, मेहनत और परिवार के सहयोग से संभव हुआ, जो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है

Priyanka Prajapat Success Story Rajasthan:  राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के छोटे से गांव नूवां की 19 वर्षीय प्रियंका प्रजापत ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है. प्रियंका का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में लेखापरीक्षक (ऑडिटर) पद पर हुआ है. रक्षा मंत्रालय में ज्‍वाइन करने के बाद जब वह पहली बार अपने गांव लौटीं तो न केवल पर‍िवार व समाज बल्कि मानो पूरा गांव जश्‍न में डूब गया और बेटी की कामयाबी पर उसका स्‍वागत करने को हर कोई उसके घर पहुंचा. बोले क‍ि बेटी प्रियंका की सफलता अन्‍य बेट‍ियों के म‍िसाल है. 

priyanka prajapat defense ministry auditor success story didwana rajasthan

गांव के स्‍कूल से की शुरुआती पढ़ाई 

प्रियंका गांव नूवां में सुरेश प्रजापत की पुत्री और तनसुख प्रजापत की पौत्री हैं. उनके पिता विदेश में नौकरी करते हैं. परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच प्रियंका ने अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के स्कूल से की और इसके बाद जयपुर के सुबोध कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त की. आगे की तैयारी उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए की और आखिरकार रक्षा मंत्रालय जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्रालय में चयन हासिल कर लिया.

नवनिर्वाच‍ित सरपंच ने भी क‍िया स्‍वागत

प्रियंका के चाचा शीशपाल प्रजापत ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि बचपन से ही प्रियंका पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थीं. यही एकाग्रता और अनुशासन आज उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बना. गांव पहुंचने पर नव-निर्वाचित सरपंच कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.  

यह भी पढ़ें | दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव पहुंची, जश्‍न में डूबे ग्रामीण, स्‍वागत को उमड़े लोग

Advertisement

priyanka prajapat defense ministry auditor success story didwana rajasthan

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

प्रियंका की सफलता सिर्फ एक सरकारी नौकरी हासिल करने की कहानी नहीं है, बल्कि यह राजस्‍थान के ग्रामीण क्षेत्र की उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखती हैं. उन्होंने साबित किया है कि बेहतर शिक्षा, पारिवारिक सहयोग और कड़ी मेहनत के दम पर गांव की बेटियां भी देश के महत्वपूर्ण संस्थानों तक पहुंच सकती हैं. उनकी उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा का मजबूत संदेश देती है.

जब लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचीं दीपाली राठौड़, जश्न में डूब गया था पूरा गांव

डीडवाना जिले की एक और बेटी दीपाली राठौड़ भी हाल ही में अपनी सफलता से चर्चा में रही थीं. जूसरी गांव की रहने वाली दीपाली ने भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब वह पहली बार गांव पहुंचीं तो उनका स्वागत देखने लायक था. महिलाओं ने मंगलगीत गाए, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पूरे गांव ने उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया.   

Advertisement

यह भी पढ़ें | IAS पल्लवी मिश्रा ने बैचमेट IAS आदित्य शर्मा संग लिए 7 फेरे, IPS भाई से प्रेरित होकर पास की UPSC

दीपाली की तरह ही अब प्रियंका प्रजापत की सफलता भी डीडवाना जिले की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास और नई उड़ान की कहानी कह रही है. दोनों बेटियों ने साबित किया है कि छोटे गांवों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई जा सकती है. 

VIDEO- शाहदरा की गलियों से रोहिणी के डीसीपी तक: जानिए IPS शशांक जायसवाल की कहानी

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026 | गांव की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, समूह ने ऐसे बदली जिंदगी | NDTV India
Topics mentioned in this article
Success Story
Rajasthan News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं