तेजी से बदल रहे समय में करियर ऑप्शन में भी बदलाव आया है. आज के युवाओं का, खास तौर पर Gen Z का, ऐसे करियर की ओर झुकाव हैं जहां काम करने में उन्हें बोरियत ना लगती हो. इसलिए आज से 10 साल पहले तक जो करियर विकल्प शायद ही आपने सुने होंगे, आज वो ट्रेंड में हैं. बदलती टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के साथ ये करियर ऑप्शन भी बूम पर हैं. इनमें ना सिर्फ क्रिएटिविटी है बल्कि शानदार कमाई भी है. जानें ऐसे ही 5 अनोखे करियर के बारे में, जो युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.
Tea Taster
नाम सुनकर शायद आपको अजीब लगा हो, पर अब ये भी एक करियर विकल्प है. Tea Taster का काम होता है- चाय की क्वालिटी, उसका स्वाद और खुशबू को पहचानना.
Drone Pilot
ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस युग में यह करियर विकल्प तेजी से बढ़ रहा है. अब तो शादी, फिल्म, सर्वे का काम, वीडियो शूट आदि में ड्रोन पायलट की डिमांड बढ़ रही है.
बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्थकेयर में बनाएं करियर
Ethical Hacker
हैकर का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं पर साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते खतरे के कारण एथिकल हैकर्स की मांग तेजी से बढ़ी है. ये सिस्टम की कमजोरियों को ढूंढकर उन्हें सुरक्षित बनाते हैं.
Food Stylist
बड़े-बड़े फूड ब्रांड, होटल्स, शेफ, रेस्टोरेंट आदि विज्ञापनों और सोशल मीडिया पर आकर्षक खाने की तस्वीरें दिखाने के लिए फूड स्टाइलिस्ट ढूंढ़ते हैं.
Wildlife Photographer
प्रकृति और जानवरों के करीब रहने का शौक रखने वाले युवाओं के लिए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एक शानदार करियर विकल्प साबित हो सकता है.