JAC Class 8 result 2022: झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, 90.33% छात्र पास

JAC Class 8 result 2022: इस साल, जेएसी कक्षा 8 परीक्षा 2022 में कुल 5,02,757 छात्र उपस्थित हुए. जिनमें से 4,54,146 छात्रों ने परीक्षा पास कर लिया.

Advertisement
Read Time: 5 mins
Jharkhand Board Class 8 Result 2022: परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर डालकर की आवश्यकता पड़ेगी.

Jharkhand Board Class 8 Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 27 अगस्त, 2022 को झारखंड बोर्ड क्लास 8 का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है. जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे JAC 8वीं के नतीजे को ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं. परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर डालकर की आवश्यकता पड़ेगी. इस साल, झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में कुल 5,02,757 छात्र उपस्थित हुए. जिनमें से 4,54,146 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 प्रतिशत दर्ज किया गया.

CUET UG 2022: NTA ने जारी किया फेज 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एग्जाम 30 अगस्त को ली जाएगी

Advertisement

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड बोर्ड जेएसी कक्षा 11 परिणाम 2022 आज घोषित नहीं किया जाएगा, हालांकि, इसे अगले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है. नतीजे प्रकाशित होने के बाद छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे. 26 अगस्त को, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9 का परिणाम 2022 घोषित किया था. जेएसी 9वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.271% था.

झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने जेएसी 8वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं.

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jac8-2022.jac-exam-portal.com, jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
  • जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर जैसे लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • JAC कक्षा 8 परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके रख सुरक्षित रख लें.

CUET UG 2022: NTA ने जारी किया फेज 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एग्जाम 30 अगस्त को ली जाएगी

Featured Video Of The Day
Weather Update: कोई डूबा, कोई फंसा, कोई तैरा... Delhi पर आज क्या-क्या गुजरी | Khabron Ki Khabar
Topics mentioned in this article