JEE Advanced 2022: jeeadv.ac.in पर शुरू हुई जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फी और लास्ट डेट देखें

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. योग्य उम्मीदवारों के लिए JEE Advanced 2022 पंजीकरण पोर्टल 8 अगस्त को शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए सक्रिय हो जाएगा.

Advertisement
Read Time: 24 mins
JEE Advanced 2022: jeeadv.ac.in पर शुरू हुई जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फी और लास्ट डेट देखें
नई दिल्ली:

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT, Bombay) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज (8 अगस्त) से शुरू करेगा. जो छात्र JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से आवेदन करें. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 आवेदन प्रक्रिया (JEE Advanced 2022 application process)  7 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली थी. हालांकि, जेईई एडवांस (JEE Advanced) के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है.

Advertisement

JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 का स्कोरकार्ड के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

जेईई एडवांस 2022  (JEE Advanced 2022 exam) की परीक्षा 28 अगस्त को होनी है. इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पेपर I सुबह की पाली में 9 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं पेपर II दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. जिन छात्रों का चयन आईआईटी जेईई परीक्षा (IIT JEE exam) के लिए किया गया है, वे लिंक सक्रिय होते ही जेईई एडवांस (JEE Advanced) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड का लिंक आज, 8 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे सक्रिय हो जाएगा. 

Advertisement

JEE Main Result 2022 Declared Live: jeemain.nta.nic.in पर घोषित हुआ सत्र 2 का रिजल्ट, स्कोरकार्ड लिंक, कट ऑफ और टॉपर्स देखें

Advertisement

JEE Advanced 2022: आवेदन शुल्क

जेईई एडवांस 2022 के लिए फीमेल छात्रों को 1,400 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को 2,800 रुपये का भुगतान करना होगा.

Advertisement

JEE Main Topper 2022: जेईई मेन में किसने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट और पर्सेंटाइल 

Advertisement

JEE Advanced 2022: आवेदन के इन स्टेप को जानें-

1.सबसे पहले छात्र जेईई एडवांस्ड 2022 के आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.

2. इसके बाद “जेईई एडवांस्ड 2022 रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें.

3. अब जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.

4. अब पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

5. अब स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें.

6. निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

7. अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें.

JEE Advanced 2022: परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस 2022 की दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य है. इस परीक्षा का प्रश्न पत्र दो सेक्शन में बांटा गया है. पेपर-1 और पेपर 11. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तीन घंटे के लिए होती है. जेईई एडवांस का पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

JEE Advanced 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ: 8 अगस्त, 2022 (लिंक अभी तक सक्रिय नहीं हुआ है)

जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2022

जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख: 23 अगस्त 202

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा तिथि: 28 अगस्त 2022
 

Featured Video Of The Day
West Bengal में बीच सड़क पर महिला की बेरहमी से पिटाई, TMC विधायक ने क्या कहा?