IPS राजेश कुमार बने अरुणाचल प्रदेश के नए DGP, CRPF सुरक्षा अभियानों के अनुभवी अधिकारी को मिली कमान

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है. CRPF में स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत राजेश कुमार जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों का लंबा अनुभव रखते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips rajesh kumar appointed arunachal pradesh dgp crpf repatriation agmut
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है
  • गृह मंत्रालय ने राजेश कुमार को CRPF से वापस AGMUT कैडर में लौटने की मंजूरी तत्काल प्रभाव से दी है
  • राजेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण सुरक्षा पदों पर काम किया और ऑपरेशंस का अनुभव प्राप्त किया है

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस को नया मुखिया दे दिया है. 1995 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने से पहले ही उन्हें मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, वर्तमान में CRPF में स्पेशल डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात राजेश कुमार तत्काल प्रभाव से AGMUT कैडर में लौटेंगे. उनकी वापसी के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में शीर्ष पुलिस नेतृत्व को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो गया है.

जम्मू-कश्मीर में रहा लंबा कार्यकाल

राजेश कुमार उन आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं जिनका बड़ा कार्यकाल जम्मू-कश्मीर में बीता है. उन्होंने उत्तर कश्मीर रेंज के डीआईजी, जम्मू जोन के आईजीपी और स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के आईजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. सुरक्षा चुनौतियों वाले इलाकों में लंबे अनुभव के कारण उन्हें संचालन और कानून-व्यवस्था दोनों मोर्चों का जानकार अधिकारी माना जाता है. 

पुलवामा हमले के बाद संभाली थी अहम जिम्मेदारी

मार्च 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF पहुंचे राजेश कुमार को जून 2019 में कश्मीर में CRPF ऑपरेशंस की कमान सौंपी गई थी. यह नियुक्ति पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई थी, जब घाटी में सुरक्षा हालात बेहद संवेदनशील बने हुए थे. बाद के वर्षों में उन्होंने बल मुख्यालय में प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभालीं और क्रमशः एडीजी तथा फिर स्पेशल डीजी के पद तक पहुंचे.

कई प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित

सेवा के दौरान राजेश कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक (वीरता), पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) और राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) जैसे सम्मान मिल चुके हैं. सितंबर 2026 में उन्हें इन-सिटू आधार पर स्पेशल डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नति दी गई थी. राजेश कुमार की नियुक्ति को अरुणाचल प्रदेश जैसे सीमावर्ती और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के लिए अहम माना जा रहा है. राज्य पुलिस की कमान ऐसे अधिकारी को मिली है जिसने फील्ड और मुख्यालय, दोनों स्तरों पर लंबा अनुभव हासिल किया है. इस बीच, उनके बैचमेट आईपीएस अधिकारी शिव दर्शन सिंह जामवाल को दिल्ली में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPS Transfer Bihar: भानु प्रताप सिंह को खगड़िया SP पद से हटाया, पत्‍नी से व‍िवाद के कारण चर्चा में 

Featured Video Of The Day
News Headquarter : दीपोत्सव का इतिहास रचेगी अयोध्या! धनतेरस पर बंपर खरीदारी!
Topics mentioned in this article
IPS
India
Arunanchal Pradesh

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं