हरियाणा की IPS बेटी नीतू कादयान अब नोएडा में ADCP, वाराणसी से 'लेडी सिंघम' का तबादला

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली IPS नीतू कादयान को यूपी पुलिस के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में गौतमबुद्धनगर का ADCP बनाया गया है. वाराणसी की 'लेडी सिंघम' के नाम से पहचान बनाने वाली नीतू अपनी सख्त पुलिसिंग, तेज कार्रवाई और प्रेरक UPSC सफलता की कहानी के लिए चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPS Neetu Kadian appointed adcp gautam buddh nagar noida up police transfer
Social Media
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएस नीतू कादयान 2020 बैच की अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर से जुड़ी हैं, जो हरियाणा की बेटी हैं
  • वाराणसी से IPS नीतू कादयान को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया है
  • नीतू कादयान अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं

भारतीय पुल‍िस सेवा में 2020 बैच की आईपीएस अध‍िकारी नीतू कादयान उत्‍तर प्रदेश कैडर की लेडी स‍िंघम व हर‍ियाणा की बेटी हैं. नीतू कादयान अब अपनी नई पोस्टिंग को लेकर चर्चा में है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात चर्चित आईपीएस अधिकारी नीतू कादयान को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 25 नवंबर 2026 को जारी तबादला सूची में 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. 

आईपीएस नीतू कादयान की पोस्टिंग

हरियाणा के झज्जर जिले से आने वाली नीतू कादयान अपनी सख्त कार्यशैली, अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और बेखौफ पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं. वाराणसी में उन्होंने एसीपी चेतगंज, एडीसीपी वरुणा, एडीसीपी काशी, डीसीपी क्राइम और डीसीपी गोमती जोन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. यूपी कॉलेज हत्याकांड समेत कई चर्चित मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा में रही.  

नीतू कादयान की सक्‍सेस स्‍टोरी

नीतू कादयान की सफलता की सक्‍सेस स्‍टोरी भी प्रेरणादायक है. हर‍ियाणा के झज्‍जर ज‍िले के किसान पिता  संपूर्ण कादयान और सरकारी अस्पताल में कार्यरत मां लक्ष्मी देवी की बेटी नीतू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा की तैयारी की. पहली बार में यूपीएससी 2018 में 254वीं रैंक के साथ IRS मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2019 की परीक्षा में 158वीं रैंक हासिल कर यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी बनीं. अब वाराणसी से उनका नोएडा तबादला चर्चा में है. 

चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले

योगी सरकार ने जिन अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी शामिल हैं. ऐसे में नीतू कादयान भी चुनाव से पहले किए गए इसी व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है.   

Advertisement

यह भी पढ़ें | पंजाब पुलिस में 4 नए IPS की एंट्री, गौरव, पूर्वा, निहाल, गुरसिमरत कौन? DGP ने किया ग्रांड वेलकम

Featured Video Of The Day
'बच्चों से लेकर देश की तरक्की तक..' बाल विवाह पर सोनू सूद का बड़ा संदेश
Topics mentioned in this article
IPS
Haryana
Uttar Pradesh
Transfer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं