IPS किरण यादव का तबादला: UP चुनाव से पहले योगी सरकार ने लखनऊ से हटाकर दी नई जिम्मेदारी

IPS Kiran Yadav Transfer: यूपी सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2021 बैच की चर्चित आईपीएस किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर NNTF मुख्यालय भेजा गया है. अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर पर 119 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips kiran yadav transferred from lucknow police commissionerate to NNTF Headquarters Lucknow
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले क‍िए
  • आईपीएस किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर ANTF मुख्यालय, लखनऊ में लगाया
  • किरण यादव ने लखनऊ में साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर चर्चा में आई थीं

IPS Kiran Yadav Transfer: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार ने 25 नवंबर 2026 को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इनमें 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. इस सूची में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की चर्चित आईपीएस अधिकारी किरण यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें नई तैनाती दी गई है.

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात रही 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी किरण यादव को हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), ANTF मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है. मार्च 2025 से वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं और साइबर अपराध, कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े कई अभियानों का नेतृत्व कर चुकी हैं.

साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर पर एक्शन के बाद सुर्खियों में आईं IPS क‍िरण यादव

आईपीएस किरण यादव उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई थीं, जब लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में चल रहे कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था. उनके नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 119 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें 92 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल थीं.

जांच में सामने आया था कि कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता, बैंकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं के नाम पर झांसा देकर साइबर ठगी की जा रही थी. पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए थे. इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर किरण यादव का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा था. 

Advertisement

कौन हैं IPS किरण यादव?

3 मई 1987 को पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) में जन्मी किरण यादव का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने बी.कॉम (ऑनर्स) और ई-कॉमर्स की पढ़ाई की. महज 21 वर्ष की उम्र में वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गई थीं. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने करीब आठ वर्षों तक भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में काम किया. नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी की तैयारी करते हुए उन्होंने चौथे प्रयास में 2020 की सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 392 हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनीं. 

क‍िरण यादव का परिवार

किरण यादव के पिता शत्रुघ्न सिंह यादव एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर रहे हैं, जबकि उनके भाई सूरज यादव कनाडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं. परिवार की जड़ें उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से जुड़ी हैं, हालांकि उनका पालन-पोषण पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में हुआ. दिसंबर 2025 में आईपीएस क‍िरण यादव की शादी मनीष यादव से हुई थी. वह कई मौकों पर कह चुकी हैं कि परिवार और पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

Advertisement

चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले

योगी सरकार ने जिन अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी शामिल हैं. ऐसे में किरण यादव का तबादला भी चुनाव से पहले किए गए इसी व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें | यूपी में 10 IPS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ, मथुरा,अलीगढ़ और मुरादाबाद समेत इन जिलों की पूरी लिस्ट देखें

Featured Video Of The Day
‘चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया’ से UN तक: कैसे गांवों से उठी मुहिम बनी वैश्विक आंदोलन?
Topics mentioned in this article
IPS
Uttar Pradesh
Transfer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं