राजा भैया को गिरफ्तार करने वाले IPS जसवीर सिंह कौन हैं? 8 साल तक रहे सस्पेंड

IPS Jasvir Singh: आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह को उनके एक इंटरव्यू के बाद सस्पेंड किया गया था, पिछले करीब 8 साल से वो सस्पेंड चल रहे थे. यूपी में सेवा के दौरान कई मामलों को लेकर वो चर्चा में रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी कैडर के आईपीएस जसवीर सिंह को 8 साल तक रहना पड़ा सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह का सस्पेंशन आखिरकार खत्म हो गया. पिछले करीब 8 साल से वो सस्पेंड चल रहे थे और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी. अपने एक इंटरव्यू के चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस के काम करने की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. इस इंटरव्यू में सीनियर आईपीएस ने एनकाउंटर कल्चर पर भी सवाल उठाए. ये वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर लगे खाद्यान्न घोटाले के आरोपों की जांच की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था. 

कौन हैं IPS जसवीर सिंह?

IPS जसवीर सिंह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर से आते हैं. यहां उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 1992 में यूपीएससी पास कर आईपीएस बन गए. वो 1992 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं. पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी तैनाती यूपी के तमाम बड़े शहरों में हुई और उनके काम करने के अंदाज से वो अक्सर चर्चा में रहे. सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब उन्होंने 2003 में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया. इस मामले में जसवीर सिंह ने राजा भैया को अरेस्ट भी किया था. तब वो फूड सेल में एसपी के पद पर तैनात थे. 

इसके अलावा जब जसवीर सिंह को जब एडीजी होमगार्ड्स बनाया गया तो उन्होंने यहां भी एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश कर दिया. इसकी भी उत्तर प्रदेश पुलिस के भीतर और लोगों के बीच खूब चर्चा हुई. इसके बाद उन्हें एडीजी (रूल्स एंड मैनुअल्स) बनाया गया था, लेकिन एक इंटरव्यू के बाद उन्हें 2019 में सस्पेंड कर दिया गया. 

सस्पेंड होने के पीछे की वजह

आईपीएस जसवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कई ऐसी बातें कहीं, जो सरकार और पुलिस सेवा के खिलाफ थीं. ऐसे में उन्हें इसे लेकर नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया. हालांकि उन्होंने जवाब नहीं दिया और लंबी छुट्टी पर चले गए. इसके बाद फरवरी 2019 में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. 

लंबी जांच के बाद बहाली

पिछले करीब 8 सालों में आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह के खिलाफ जांच चलती रही, इस दौरान यूपीएससी से लेकर विभाग ने तमाम तरह की रिपोर्ट्स सौंपी. राज्य से भी रिपोर्ट मांगी गई. आखिरकार इतने लंबे वक्त तक सस्पेंड रहने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है. फिलहाल उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है और वेटिंग में रखा गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें | LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, अब योगी सरकार ने बांदा में सौंपी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

Featured Video Of The Day
कौन था गैंगस्टर नसीम दुर्रानी? D-कंपनी से कनेक्शन, बुलंदशहर में STF ने किया ढेर
Topics mentioned in this article
IPS Jasvir Singh
IPS Jasvir Singh Suspension
IPS Suspended
UP IPS Officer
Raja Bhaiya

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं