IPS आदित्य कुमार सिंह ने छोड़ी नौकरी, ईशानी आनंद से शादी, महाराष्ट्र आकर दिया इस्तीफा!

IPS आदित्य कुमार सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस आद‍ित्‍य कुमार स‍िंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनका कैडर पिछले वर्ष ओडिशा से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है
  • राष्ट्रपति ने आदित्य कुमार सिंह का इस्तीफा गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है
  • आदित्य कुमार सिंह का कैडर उनकी शादी के आधार पर ओडिशा से महाराष्ट्र में स्थानांतरित किया गया था

IPS Aditya Kumar Singh: भारतीय पुलिस सेवा से मोहभंग होने वाले अधिकारियों में आदित्य कुमार सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने आईपीएस की नौकरी छोड़ दी है. आदित्य कुमार सिंह का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. गृह मंत्रालय की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है. इस्‍तीफा मंजर होने के साथ ही आद‍ित्‍य कुमार स‍िंह भारतीय पुलिस सेवा से अलग हो गए हैं. उनके इस्‍तीफा देने की वजह व डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.  

शादी के आधार पर हुआ था कैडर ट्रांसफर

आदित्य कुमार सिंह मूल रूप से ओडिशा कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. गृह मंत्रालय ने 16 अक्टूबर 2025 को जारी एक अधिसूचना के तहत उनका कैडर ओडिशा से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया था. यह इंटर-कैडर ट्रांसफर उनकी शादी महाराष्ट्र कैडर की 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी ईशानी आनंद से होने के आधार पर किया गया था. ओडिशा और महाराष्ट्र सरकार की सहमति के बाद केंद्र सरकार ने आदित्य कुमार सिंह को महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया था. अब ताजा आदेश के मुताबिक राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद वे भारतीय पुलिस सेवा से अलग हो गए हैं. 

आईपीएस आदित्‍य कुमार स‍िंंह का ईशानी आनंद से शादी के ग्राउंड पर ओड‍िशा से महाराष्‍ट्र कैडर में हुआ था ट्रांसफर.  

दिल्ली के रहने वाले हैं आदित्य कुमार सिंह

ips.gov.in पर उपलब्‍ध र‍िकॉर्ड के अनुसार आईपीएस आदित्य कुमार सिंह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1996 को हुआ था. उन्होंने 1 अगस्त 2023 को भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की थी. एसवीपीएनपीए में प्रशिक्षण के बाद उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में बुलढाणा में एएसपी (अंडर ट्रेनी) के पद पर भी सेवाएं दी थीं.

इस साल दो अन्य आईपीएस भी छोड़ चुके हैं सेवा

उल्लेखनीय है कि इसी साल ओडिशा कैडर के दो आईपीएस अधिकारी, जगमोहन मीणा और 2025 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस सीए रामदास ने भी आईपीएस से इस्तीफा दे दिया था. रामदास ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान भारतीय पुलिस सेवा छोड़ दी थी, जबकि 2013 बैच के आईपीएस जगमोहन मीणा ने भुवनेश्वर में डीसीपी रहते हुए इस्तीफा दिया था.  

यह भी पढ़ें- JNU से पढ़कर IPS बनीं श्रुति श्रीवास्तव, 24 की उम्र में क्रैक की UPSC, रवीना टंडन का ल‍िया इंटरव्‍यू

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP Protest Breaking News: पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर FIR दर्ज करने की तैयारी में दिल्ली पुलिस
Topics mentioned in this article
IPS
Maharashtra
UPSC
Resign