IPS आदित्य मिश्रा के तबादले से भावुक हुआ बालाघाट, लोगों ने कहा- ऐसे SP फिर नहीं मिलेंगे

मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का बालाघाट एसपी पद से तबादला कर देवास एसपी बनाया गया है. नक्सल उन्मूलन, डबल मनी केस की कार्रवाई, 'नो हेलमेट-नो ड्राइव' अभियान और चर्चित कविता 'मैं खाकी हूं' के कारण उनका कार्यकाल यादगार रहा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips aaditya mishra dewas sp transfer from balaghat mp

IPS Aaditya Mishra: मध्य प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2018 बैच के पुलिस अधिकारी आदित्य मिश्रा का बालाघाट एसपी पद से 27 अक्टूबर को तबादला हो गया. अब उन्हें मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जांबाज आईपीएस आदित्य मिश्रा के तबादले पर बालाघाट के लोग भावुक नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कोई उनके कार्यकाल को सलाम कर रहा है तो कोई उनके पुराने वीडियो साझा कर बालाघाट से उनकी विदाई को यादगार बना रहा है.

आदित्य मिश्रा वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने न केवल बालाघाट एसपी रहते हुए भारत को 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त बनाने के अभियान में अहम भूमिका निभाई, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संभाला. बालाघाट के चर्चित डबल मनी केस में भी उन्होंने पुलिसिंग की मिसाल पेश की. 

आईपीएस आदित्य मिश्रा का बालाघाट से देवास एसपी पद पर ट्रांसफर

'मैं खाकी हूं' और हेलमेट अभियान

आईपीएस आदित्य मिश्रा ने नवंबर 2025 में 'नो हेलमेट-नो ड्राइव' अभियान शुरू किया था. इस दौरान एक पूर्व विधायक कथित रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए, जिन पर 2300 रुपये का चालान किया गया. चालान राशि जमा नहीं कराने पर उनकी बाइक जब्त कर थाने में जमा करवाई गई थी. इससे पहले वर्ष 2020 में आदित्य मिश्रा द्वारा लिखी गई कविता 'मैं खाकी हूं' भी खूब चर्चा में रही थी. इस कविता ने सोशल मीडिया और पुलिस महकमे में व्यापक सराहना बटोरी थी. 

Advertisement

आईपीएस आदित्य मिश्रा का सर्विस रिकॉर्ड

भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बनने के बाद आईपीएस आदित्य मिश्रा ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवाएं दी हैं. उन्होंने इंदौर में प्रशिक्षु एएसपी, बालाघाट में एएसपी (बैहर), बालाघाट में एएसपी नक्सल ऑपरेशन, राजगढ़ में एसपी और फिर बालाघाट में एसपी के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं. अब 27 अक्टूबर 2026 से उन्हें देवास एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Advertisement

मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें आईपीएस आदित्य मिश्रा के अलावा 2014 बैच के आईपीएस अनुराग सुजानिया को एसपी सागर से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. वहीं 2016 बैच के आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. 2017 बैच के आईपीएस पुनीत गहलोत को एसपी देवास से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है.

 
यह भी पढ़ें- 'पंजाब को अच्छे IPS की जरूरत है', इसलिए MBBS के बाद गुरसिमरत सिंह ने 4 बार पास की UPSC

Featured Video Of The Day
सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को झटका, JDU नेता नीरज कुमार बोले- जैसा करोगे, वैसा भरोगे
Topics mentioned in this article
IPS
UPSC
Madhya Pradesh
Balaghat

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं