ICAI CA Results: सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट आज हो सकता है जारी, वेबसाइट और SMS के जरिए ऐसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Foundation and Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 8 फरवरी को आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
ICAI CA Results: सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट आज हो सकता है जारी.
नई दिल्ली:

ICAI CA Foundation and Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 8 फरवरी को आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI CA फाउंडेशन और इंटर के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स icaiexam.icai.org, caresults.icai.org, और icai.nic.in पर उपलब्ध होंगे. रिज़ल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या या पिन नंबर का उपयोग करना होगा. 

ICAI CA परिणाम के साथ, संस्थान आधिकारिक वेबसाइटों पर रैंक 50 तक ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित करेगा. ICAI ने कहा है कि अगर रिजल्ट आज घोषित नहीं किया गया, तो परिणाम कल 9 नवंबर को प्रकाशित किए जाएंगे.

CA Foundational, CA Intermediate Results: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं. 
- इसके बाद स्टूडेंट लॉग इन टैब पर क्लिक करें.
-इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पिन नंबर डालें. 
-  ICAI फाउंडेशन और ICAI इंटरमीडिएट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
- उम्मीदवार ICAI रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं.

Advertisement

SMS के माध्यम से सीए परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक

- इंटरमीडिएट (पुराना कोर्स) छात्र टाइप करें: CAIPCOLD (स्पेस) छह अंकों का रोल नंबर

- इंटरमीडिएट (नया पाठ्यक्रम) छात्र टाइप करें- CAIPCNEW (स्पेस) छह अंकों का रोल नंबर.

- फाउंडेशन कोर्स के छात्र टाइप करें: CAFND (स्पेस) छह अंकों का रोल नंबर

और 57575 पर संदेश भेजें.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon