IAS पल्लवी मिश्रा ने बैचमेट IAS आदित्य शर्मा से की शादी, IPS भाई से प्रेरित होकर पास की UPSC

पंजाब कैडर की 2023 बैच की IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने बैचमेट IAS आदित्य शर्मा से विवाह किया है. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें चर्चा में हैं. जानिए पल्लवी मिश्रा की UPSC सफलता, पारिवारिक पृष्ठभूमि और आदित्य शर्मा की प्रेरक कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ias pallavi mishra married ias aditya sharma family background success story
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईएएस पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर में 2023 बैच के रूप में 73वीं रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा पास की है
  • पल्लवी मिश्रा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीए एलएलबी और संगीत में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है
  • पल्लवी मिश्रा ने आईएएस आदित्य शर्मा से शादी की, जो पंजाब कैडर के 2023 बैच के अधिकारी हैं

IAS Pallavi Mishra: भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा विवाह बंधन में बंध गई हैं. पल्लवी मिश्रा ने अपने बैचमेट और पंजाब कैडर के ही आईएएस अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोग उन्हें वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं. आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा की सक्सेस स्टोरी और पारिवारिक पृष्ठभूमि हर किसी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने अपने बड़े भाई, आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा की सफलता से प्रेरित होकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की. भाई-बहन को आईएएस और आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचाने में उनके संयुक्त परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

भाई-बहन को आईएएस और आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचाने में उनके संयुक्त परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

IAS पल्लवी मिश्रा कौन हैं?

पल्लवी मिश्रा पंजाब कैडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 73वीं रैंक हासिल की थी. मूल रूप से भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने संगीत में मास्टर्स डिग्री हासिल की और शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण भी लिया. वर्तमान में आईएएस पल्लवी मिश्रा पंजाब के अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.  

ias pallavi mishra married ias aditya sharma family background success story

IAS आदित्य शर्मा कौन हैं?

आईएएस आदित्य शर्मा पंजाब के तरनतारन जिले में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) के पद पर तैनात हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 70वीं रैंक हासिल की थी और अपने होम कैडर पंजाब में 2023 बैच के आईएएस अधिकारी बने. 11 नवंबर 1998 को जन्मे आदित्य शर्मा मूल रूप से जीरकपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है. डॉक्टर के रूप में करियर शुरू करने के बाद उनका रुझान सिविल सेवा की ओर हुआ और उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ली.   

IAS Pallavi Mishra Wedding

यह भी पढ़ें | भाई-बहन बने IAS-IPS, पल्लवी मिश्रा-आदित्य मिश्रा की सफलता में संयुक्त परिवार बना सबसे बड़ी ताकत 

Advertisement

VIDEO-IPS बनने के लिए युवाओं को क्या सलाह देती हैं DCP आकांक्षा यादव? देखिए EXCLUSIVE बातचीत

Featured Video Of The Day
'बच्चों से लेकर देश की तरक्की तक..' बाल विवाह पर सोनू सूद का बड़ा संदेश
Topics mentioned in this article
IAS
IPS
UPSC
Bhopal
Madhya Pradesh

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं