UPSC में 2 बार फेल होने के बाद IAS बनीं मधुम‍िता, अब आदिवासी छात्रों के करियर को दे रहीं उड़ान

ias madhumita nabarangpur Collector udaan: UPSC 2019 में AIR 86 हासिल करने वाली IAS मधुमिता आज ओडिशा के नबरंगपुर की जिला कलक्टर हैं. दो असफलताओं के बाद मिली सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने अब आदिवासी छात्रों के लिए ‘UDAAN’ करियर काउंसलिंग पहल शुरू की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ias madhumita nabarangpur Collector udaan air 86 upsc success story
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IAS मधुमिता ओडिशा के नबरंगपुर जिले की जिला कलक्टर हैं
  • मधुमिता हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली हैं.
  • आदिवासी छात्रों के लिए ‘UDAAN’ करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किया.

ias madhumita nabarangpur Collector udaan: ओडिशा कैडर में भारतीय प्रशासन‍िक सेवा की अध‍िकारी  और नबरंगपुर की जिला कलक्टर मधुमिता इन दिनों अपनी नई पहल ‘UDAAN' को लेकर चर्चा में हैं. 25 नवंबर 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इसका लक्ष्य दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में सही जानकारी देकर उनके सपनों को नई दिशा देना है.

आईएएस मधुमिता कहां की रहने वाली हैं?

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा की रहने वाली मधुमिता ने संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा 2019 में अख‍िल भारतीय स्‍तर पर 86वीं रैंक हासिल की थी. बीबीए और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर चुकीं मधुमिता के लिए आईएएस बनना केवल एक करियर लक्ष्य नहीं था, बल्कि उनके पिता का अधूरा सपना भी था. परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इस सपने को साकार किया. 

ias madhumita nabarangpur Collector udaan air 86 upsc success story

मधुम‍िता यूपीएससी में दो बार हुई फेल

मधुमिता की यूपीएससी यात्रा आसान नहीं रही. पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना सकीं. दूसरे प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. लगातार झटके मिलने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति बदली और बेहतर मार्गदर्शन के लिए दिल्ली चली गईं. वहां उन्होंने सोशल मीडिया और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया. यहां तक कि एक पारिवारिक शादी में भी शामिल नहीं हुईं. उनकी यह एकाग्रता तीसरे प्रयास में रंग लाई और वे टॉप-100 में जगह बनाते हुए AIR 86 हासिल करने में सफल रहीं.  

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India | बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प! आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
IAS
Haryana
Odisha

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं