How to speak fluent English: फर्राटेदार इंग्लिश बोलना, लैंग्वेज की आपकी नॉलेज को दर्शाता है. आजकल जितनी लैंग्वेज आपको आती हों, आपकी पर्सनेलिटी उतनी ही बेहतर दिखती है. पढ़ाई हो या नौकरी हो, हर जगह इंग्लिश आने का अलग महत्व है. काफी लोग इंग्लिश अच्छे से समझ लेते हैं, लिख लेते हैं पर बोलने में हिचकिचाते हैं. अगर आप भी फर्राटेदार इंग्लिश बोलना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स अपनाकर और बेहतर बोल सकते हैं.
पैसे की तंगी है तो पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई
कैसे बोलें फर्राटेदार इंग्लिश
- सबसे पहले मन से इंग्लिश बोलने का डर हटा दें. ज्यादातर लोग इंग्लिश आते हुए भी इसलिए नहीं बोलते क्योंकि उन्हें लगता है कि वे गलत बोल देंगे. कोई सामने से उनकी गलती बता देगा. इस विचार को मन से निकाल दीजिए. जितना आप बोलेंगे उतना ही परफेक्ट होते जाएंगे. जिस तरह आप हिंदी बोलते हुए गलतियों के बारे में नहीं सोचते उसी तरह अंग्रेजी भी बोलिए.
- अगर आपको सबसे सामने अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट होती है तो रोज़ाना इसकी प्रैक्टिस घर पर करें. भाषा कोई भी हो, लगातार अभ्यास से वह बेहतर हो ही जाती है. हर रोज कम से कम 15-20 मिनट इंग्लिश में बात करने की कोशिश करें.
मेल नर्स कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, कितनी होती है सैलरी
- इंग्लिश के नए शब्द सीखें. इसके लिए रोज एक नया शब्द सीखने से शुरुआत करें. नए सीखे हुए शब्दों को वाक्यों में इस्तेमाल करें.
- इंग्लिश अखबार या कंटेंट पढ़ना शुरू करें और अंग्रेजी में खबर या फिल्में आदि देखें. इससे आपको सही उच्चारण समझ में आता है.
- शीशे के सामने खड़े होकर इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करें. ऐसा रोज करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप अपनी गलतियों को भी पहचान पाएंगे.
- हिंदी की जगह इंग्लिश में सोचना शुरू करें. शुरुआत में ये मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आसान होता जाएगा और स्पीड भी बढ़ेगी.
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | America से बातचीत के पहले Mojtaba Khamenei का जनता को संदेश... | BREAKING NEWS