How to join merchant navy: अगर आपका सपना समुद्री जहाज पर नौकरी करने का है, तो आपको मर्चेंट नेवी ज्वाइन करनी होगी. समुद्री जहाजों को चलाने और उनकी जिम्मेदारी का काम मर्चेंट नेवी का होता है. जहाज पर कई तरह के काम होते हैं. जैसे कप्तान, मरीन इंजीनियर, डेक ऑफिसर, क्रू मेंबर्स आदि. इनके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और कैसे मिल सकती है यहां नौकरी, जानें.
मर्चेंट नेवी ऑफिसर बनने के लिए पढ़ाई
मर्चेंट नेवी ऑफिसर बनने की पढ़ाई के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट होने चाहिए. इनमें 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और इंग्लिश में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. आंखों का विजन 6/6 होना जरूरी है.
मर्चेंट नेवी की पढ़ाई यहां से कर सकते हैं- इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी यानी आईएमयू. यहां एंट्रेंस टेस्ट देना होगा. अच्छा स्कोर आता है तो तीन साल के बीएससी इन नॉटिकल साइंस या फिर चार साल के बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेना होगा.
10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्तों से...
मर्चेंट नेवी के लिए कोर्स
डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस: 1 साल का कोर्स.
बीटेक मरीन इंजीनियरिंग: 4 साल का कोर्स.
ग्रेजुएट मरीन इंजीनियरिंग: बीटेक मेकेनिकल करने के बाद 12 महीने का कोर्स.
बीएससी इन नॉटिकल साइंस: तीन साल का कोर्स.
इसके अलावा इलेक्ट्रो टेक्निकल ऑफिसर कोर्स और जीपी रेटिंग कोर्स किए जा सकते हैं. ये कम अवधि के कोर्स होते हैं. इनके जरिए जहाज के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी के अवसर खुल जाते हैं.
ये सभी कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को शिप पर ट्रेनिंग दी जाती है, जिसे ‘सी ट्रेनिंग' कहा जाता है. पहले उन्हें जूनियर पोस्ट मिलती है, जैसे-जैसे एक्सपीरियंस होता है, प्रमोशन मिलता जाता है.