पेट्रोल पंप पर नौकरी कैसे मिलती है? जानिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

किसी भी पेट्रोल पंप को चलाने के लिए कई लोगों की आवश्‍यकता होती है. यहां दी जाने वाली नौकरी में कई तरह की पोस्‍ट भी होती हैं जिनके लिए अलग-अलग तरह की पात्रता निर्धारित होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

जिन युवाओं ने कम पढ़ाई की है और नौकरी पाने के इच्‍छुक हैं, उनके लिए पेट्रोल पंप पर नौकरी सुनहरा करियर विकल्‍प साबित हो सकता है. किसी भी पेट्रोल पंप को चलाने के लिए कई लोगों की आवश्‍यकता होती है. यहां दी जाने वाली नौकरी में कई तरह की पोस्‍ट भी होती हैं जिनके लिए अलग-अलग तरह की पात्रता निर्धारित होती है. अगर आप भी पेट्रोल पंप पर नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं तो जानें कैसे मिलती है यहां नौकरी, क्या योग्यता चाहिए और सैलरी कितनी होती है. 

पेट्रोल पंप पर नौकरी कैसे मिलती है

पेट्रोल पंप पर नौकरी पाने के लिए आमतौर पर 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप पेट्रोल पंप पर जाकर वहां के मैनेजर से सीधा वैकेंसी के बारे में पूछ सकते हैं. स्थानीय जान-पहचान या रेफरेंस से नौकरी मिल सकती है. कई बार ऐसा होता है कि Indian Oil, HP, Bharat Petroleum आदि बड़ी कंपनियों के डीलर भी स्‍टाफ की भर्ती करते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट का वकील बनने के ल‍िए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

पेट्रोल पंप पर नौकरी के लिए योग्यता 

पेट्रोल पंप पर नौकरी के लिए  न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी होता है. जहां तक आयु की बात है तो उम्‍मीदवार कम से कम 18 साल या उससे अधिक का होना चाहिए. कम से कम उसे सामान्‍य गणित का ज्ञान हो जिससे वह कैश हैंडलिंग कर सके. 

पेट्रोल पंप पर कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है 

पेट्रोल पंप पर कई तरह की नौकरी मिल सकती है. इसमें फ्यूल अटेंडेंट या पंप ऑपरेटर (जो पेट्रोल या डीजल आदि भरते हैं), कैशियर, सुपरवाइजर, मैनेजर आदि के पद शामिल होते हैं. 

Advertisement

एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी 

पेट्रोल पंप पर नौकरी में कितनी मिल सकती है सैलरी 

एक अनुमान के अनुसार पंप ऑपरेटर की सैलरी 9 हजार से 15 हजार तक हो सकती है. कैशियर की सैलरी 12 से 18 हजार हो सकती है. सुपरवाइजर की सैलरी 15 हजार से 25 हजार प्रति माह हो सकती है. वहीं, मैनेजर की तनख्‍वाह 20 हजार से 35 हजार प्रति माह हो सकती है. 
 

Featured Video Of The Day
Malda Incident पर Supreme Court सख्त, Mamata सरकार को CJI Suryakant की फटकार! | Bengal Election