How to become male nurse: अस्पताल में मरीजों की देखभाल करते मेल और फीमेल नर्स, मरीजों में नई जान फूंक देते हैं. जब डॉक्टर दवाएं देकर चले जाते हैं तो ये नर्स ही होते हैं जो मरीजों की देखभाल करते हैं. उन्हें फिर से सामान्य जीवन की ओर ले जाते हैं. अगर आप भी सेवाभाव में यकीन रखते हैं तो ये काम आपके लिए बेहतर करियर भी साबित हो सकता है. केवल फीमेल ही नहीं, मेल नर्स की भी हेल्थकेयर सेक्टर में काफी डिमांड है. जानें कैसे बन सकते हैं मेल नर्स, इसके लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है और कितनी होती है सैलरी.
नर्स कैसे बनते हैं
देश में नर्सिंग की पढ़ाई की पूरी देखरेख इंडियन नर्सिंग काउंसिल करती है. यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत काम करती है. नर्स बनने के लिए बीएससी नर्सिंग के अलावा जो प्रोग्राम सबसे ज़्यादा चलन में हैं, वो है जीएनएम यानी जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ़री कोर्स.
पैसे की तंगी है तो पढ़ाई करते हुए इन तरीकों से कर सकते हैं कमाई
Male Nurse कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना होता है
मेल नर्स मरीजों की देखभाल करता है, डॉक्टर की मदद करता है और मेडिकल ट्रीटमेंट में सहयोग देता है.मेल नर्स हो या फीमेल नर्स, नर्स बनने के लिए दोनों को ही नर्सिंग से संबंधी कोर्स करने पड़ते हैं. ये कोर्स 12वीं के बाद किया जा सकता है.
इसमें कई तरह के कोर्स होते हैं, जैसे- ANM (Auxiliary Nurse Midwifery), GNM (General Nursing and Midwifery), B.Sc Nursing. 12वीं क्लास फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश कोर/इंग्लिश इलेक्टिव के साथ होनी चाहिए और कम से कम 45 फ़ीसदी अंक लाने ज़रूरी हैं.
कितनी मिलती है सैलरी
मेल नर्स की शुरुआती सैलरी 15 हजार से 30 हजार प्रति महीना हो सकती है. कुछ साल अनुभव के बाद 40 हजार और उससे ज्रूादा की हो सकती है. सरकारी अस्पताल, प्राइवेट हॉस्पिटल, प्राइवेट क्लिनिक के अलावा विदेशों में हेल्थकेयर में नौकरी के अवसर मिलते हैं.