सरकारी नौकरी चाहिए? 12वीं के बाद इन परीक्षाओं की शुरू कर दें तैयारी

हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं. इसलिए जितनी जल्‍दी तैयारी शुरू की जाए, परिणाम उतने ही बेहतर मिल सकते हैं. जानें 12वीं के बाद किन सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Government Job: 12वीं के बाद भी सरकारी नौकरी पाई जा सकती है. कई ऐसी सरकारी परीक्षाएं हैं, जिनकी तैयारी 12वीं के बाद शुरू कर सकते हैं. हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं. इसलिए जितनी जल्‍दी तैयारी शुरू की जाए, परिणाम उतने ही बेहतर मिल सकते हैं. जानें 12वीं के बाद किन सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की जा सकती है.

SSC CHSL (Staff Selection Commission)

SSC CHSL की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं. इसके जरिए LDC, DEO, Postal Assistant जैसे पदों पर भर्ती की जाती है. इस परीक्षा में गणित, अंगेजी, रीजनिंग और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. 

रेलवे (RRB) परीक्षाएं

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं. Group D की कई परीक्षाएं रेलवे आयोजित करता है. 12वीं पास के लिए ये वैकेंसी निकाली जाती है. इनके माध्‍यम से टिकट क्लर्क, गार्ड, स्टेशन मास्टर जैसे पद भरे जाते हैं. 

12वीं में नहीं आए अच्‍छे नंबर, CUET भी नहीं कर पाए पास, तो हाई सैलरी जॉब के लिए करें ये प्रोफेशनल कोर्स

Advertisement

पुलिस भर्ती परीक्षा

राज्य स्तर पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाती है. इसमें शैक्षिक योग्‍यता 12वीं पास होती है. इसमें लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी होता है. 

डिफेंस (Army, Navy, Air Force)

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में भी 12वीं के बाद भर्ती के कई अवसर निकलते रहते हैं. इनके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं. 

Advertisement

बैंकिंग (क्लर्क)
IBPS Clerk और SBI Clerk की तैयारी कर सकते हैं. इन परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है, लेकिन अगर आप 12वीं के बाद तैयारी शुरू देंगे तो फायदेमंद रहेगा. इसमें दो परीक्षा होती है- प्रीलिम्स और मेंस एग्‍जाम.

ऐसे शुरू करें सरकारी नौकरी की तैयारी 

  • सिलेबस निकालकर रोजाना 4 से 6 घंटे पढ़ाई करें. 
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र देखें और स्‍ट्रेटजी बनाएं. 
  • मॉक टेस्ट दें. 
  • करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें. इसके लिए नियमित अखबार पढ़ें. 
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Polls 2026 | Voting के दौरान चले ईंट-पत्थर, Humayun Kabir पर किसने करवाया हमला?