Frenemy: प्रोफेशनल लाइफ, स्टूडेंट लाइफ से बहुत अलग होती है. जब आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो समझते हैं कि जो अब तक पढ़ा है, वो प्रैक्टिल लाइफ से कितना अलग है. पर कुछ सबक और भी मिलते हैं. ऑफिस में कई बार आपको ऐसे लोग मिल जाते हैं जो दोस्तों जैसा व्यवहार तो करते हैं पर पीठ पीछे आपसे जलते हैं और षड्यंत्र तक करते हैं. ऐसे ही लोगों को Frenemy कहा जाता है. Frenemy शब्द बना है Friend + Enemy से. यानी ये लोग दोस्ती की आड़ में आपकी छवि और करियर को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं.
कौन होते हैं Frenemy, कैसे पहचानें
Frenemy उन लोगों को कहा जाता है जो सामने से आपका समर्थन करें और पीठ पीछे आलोचना करें. ये आपके बारे में गलत जानकारी फैलाते हैं और कई बार तो काम का क्रेडिट भी ले लेते हैं. ये आपके करीब होते हैं और आपकी कमजोरियों को जान जाते हैं. कई बार ये आपकी कमजोरियों को भी फायदा उठाते हैं. इन्हें इन तरीकों से पहचाना जा सकता है-
- ये लोग आपके सामने आपकी तारीफ करेंगे, लेकिन दूसरों के सामने कमियां गिनाएंगे.
- जब भी आपको प्रमोशन या सराहना मिलेगी, तो ये आपको बधाई तो देंगे पर इनके मुंह बन जाएंगे.
- ये आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा करीब से जानने के इच्छुक होंगे.
- ये आपको ऐसे सुझाव भी दे सकते हैं जो आपके काम को नुकसान पहुंचा दें.
- जब भी आपको मदद की जरूरत होगी, तब ये लोग दूरी बना लेंगे.
- ये लोग ऑफिस में अफवाहें फैलाते हैं और माहौल खराब करते हैं, जिससे इमेज पर असर पड़ता है.
10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्तों से...
कैसे बचें Frenemy से
इस तरह के लोग लगभग हर ऑफिस में मिल जाएंगे. इन लोगों से बचने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं-
- पर्सनल जानकारी ऑफिस में ज्यादा शेयर ना करें
- हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें
- अपने काम का रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखें
- जो हर जगह गॉसिप करता हो उससे दूरी बनाए रखें
- अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति लगता है तो उससे संयमित व्यवहार रखें