Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से, बोर्ड ने जारी किया 12वीं का टाइमटेबल

Bihar Board 12th Exam Date 2023: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है. इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और 11 फरवरी 2023 को समाप्त होगी.

Advertisement
Read Time: 15 mins
Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से,  बोर्ड ने जारी किया 12वीं का टाइमटेबल
नई दिल्ली:

Bihar Board 12th Exam Date 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 13 दिसंबर को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 का टाइमटेबल जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (BSEB Class 12 exam) 1 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 11 फरवरी 2023 को समाप्त होगी. बोर्ड परीक्षा (Board Exam) दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. 

DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में नौकरी पाने का मौका, बहुत कम है समय, फटाफट करें आवेदन

बिहार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Bihar board practical exams) 10 से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी. बोर्ड द्वारा बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा. वहीं थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी, 2023 को जारी होंगे. बिहार बोर्ड से इंटर की पढ़ाने करने वाले छात्र कक्षा 12वीं का टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर देख सकते हैं.

IGNOU TEE December 2022: इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन प्रैक्टिकल परीक्षा 14 जनवरी से शुरू, टीईई का पूरा शेड्यूल यहां देखें

बीएसईबी की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल महीने में जारी किया जाएगा. वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2023 में किया जाएगा. 

Advertisement

BSSC CGL 2022: बिहार सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड bssc.bihar.gov.in पर जारी, 2187 पदों पर भर्ती 

बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 टाइम टेबल (BSEB Class 12 Exam 2023 Time Table)

1 फरवरी, 2023 को गणित,  हिंदी

2 फरवरी, 2023 को भौतिकी, एनआरबी अंग्रेजी

3 फरवरी, 2023 को रसायन विज्ञान, Alt। अंग्रेजी, उर्दू, मैथिली भूगोल, फाउंडेशन कोर्स

4 फरवरी, 2023 को अंग्रेजी इतिहास, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर

6 फरवीर, 2023 को जीव विज्ञान राजनीति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन

7 फरवरी , 2023 को हिन्दी अर्थशास्त्र

8 फरवरी, 2023 को उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला मनोविज्ञान, उद्यमिता

9 फरवरी, 2023 को संगीत, कृषि गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर

10 फरवरी, 2023 को समाजशास्त्र, अकाउंटेंसी कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया और वेब टेक, योग और शारीरिक शिक्षा
वोकेशनल के लिए - भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कृषि, व्यवसाय अध्ययन, लेखा, उद्यमिता, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, संगीत, दर्शन, योग और शारीरिक शिक्षा

Advertisement

11 फरवरी, 2023 को उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला

Featured Video Of The Day
Sustainable Infrastructure की राह मुश्किल, फिर भी आगे बढ़ता गया Adani Group: Pranav Adani