हरियाणा की बेटी अभिजीत कौर बिहार जाकर बनीं DSP, UPSC नहीं निकला तो BPSC क्रैक कर डाली

हरियाणा के करनाल की रहने वाली अभिजीत कौर आज बिहार पुलिस में DSP हैं. UPSC की तैयारी के दौरान वे प्री और मेंस तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ. इसके बाद BPSC परीक्षा पास कर उन्होंने DSP का पद हासिल किया. हाल ही में उन्हें सरैया SDPO की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
BPSC पास कर हरियाणा की अभिजीत कौर बनीं बिहार पुलिस की DSP
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अभिजीत कौर हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं और बिहार पुलिस में 64वें बैच की DSP नियुक्ति पाई हैं
  • उन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका
  • BPSC की परीक्षा में उन्होंने बिहार की अर्थव्यवस्था, इतिहास और संस्कृति का गहराई से अध्ययन कर सफलता हासिल की

बिहार पुलिस की डीएसपी अभिजीत कौर इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह यह है कि उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है. उन्होंने सरैया SDPO पद पर पूर्व SDPO गरिमा के स्थान पर कार्यभार संभाला है. अभिजीत कौर मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास कर बिहार पुलिस के 64वें बैच में DSP का पद हासिल किया था.  

abhijeet kaur haryana girl became bihar dsp now Saraiya SDPO

बिहार पुलिस में DSP बनने वाली हरियाणा की बेटी अभिजीत कौर की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है. उनका सपना भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनने का था. इसके लिए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा भी लिखी, लेकिन इंटरव्यू चरण के बाद अंतिम चयन नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने प्लान-बी के तौर पर BPSC परीक्षा में भाग लिया और सफलता हासिल कर बिहार पुलिस में DSP बन गईं.

सरैया SDPO बनने के बाद चर्चा में आईं

हाल ही में अभिजीत कौर को सरैया SDPO के पद पर तैनात किया गया. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अपने कार्यालय में काम करती नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "In my element." उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें सरैया SDPO बनने की बधाई दी. साथ ही लोगों ने उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग की भी सराहना की. 

करनाल से दिल्ली और फिर बिहार तक का सफर

मीडिया से बातचीत में अभिजीत कौर ने बताया कि वह हरियाणा के करनाल की रहने वाली हैं. उनका परिवार करनाल के सेक्टर-13 में रहता है. उनके माता-पिता दोनों राजकीय शिक्षक हैं. उनकी स्कूली शिक्षा करनाल में ही हुई. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गईं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से गणित (मैथमेटिक्स ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली से ही समाजशास्त्र में परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) किया. इसी दौरान उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. पहले प्रयास में वह UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने में सफल रहीं और एक बार मुख्य परीक्षा भी लिखी. हालांकि अंतिम चयन नहीं हो सका. इसी दौरान उन्होंने BPSC परीक्षा में भी अपनी किस्मत आजमाई और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली.

बिहार को समझकर बनाई सफलता की रणनीति

अभिजीत कौर का कहना है कि हरियाणा से होने के कारण बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं था. बिहार की अर्थव्यवस्था, भूगोल, इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि BPSC की प्रारंभिक परीक्षा तो UPSC की तैयारी के आधार पर ही पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए बिहार-केंद्रित रणनीति अपनानी पड़ी. उन्होंने बिहार का इतिहास, भूगोल, आर्थिक सर्वेक्षण, बजट और सांस्कृतिक पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया.

Advertisement
अभिजीत कौर की मेहनत रंग लाई और 64वीं बीपीएससी परीक्षा में उन्हें 130वीं रैंक प्राप्त हुई. इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन बिहार पुलिस में DSP पद के लिए हुआ. आज वह राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं.

UPSC में असफलता के बाद नहीं मानी हार

अभिजीत कौर की कहानी उन अभ्यर्थियों के लिए भी एक सीख है, जो किसी एक परीक्षा में असफल होने के बाद निराश हो जाते हैं. UPSC में अंतिम सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा और वैकल्पिक रास्ते पर आगे बढ़ते हुए BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. आज वही अभिजीत कौर बिहार पुलिस में DSP के रूप में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अपने काम से अलग पहचान बना रही हैं. 

यह भी पढ़ें- सरकारी स्‍कूल में पढ़कर SDM बनी शीतल यादव, अफसर बेटी का स्‍वागत करने पूरा गांव उमड़ा


 

Featured Video Of The Day
शाह का प्लान..जाएगी मान की सरकार?
Topics mentioned in this article
Bihar
Haryana
UPSC
BPSC

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं