7 habits that proves you are Unprofessional: ऑफिस में ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें लेकर ये बात होती है कि उनका रवैया अनप्रोफेशनल (Unprofessional) है. कई बार तो ये छवि खराब काम की वजह से बनती है पर कई बार आदतों व व्यवहार के कारण भी लोग ऐसा समझने लगते हैं. जानें ऐसी 7 आदतों के बारे में, जो आपकी ऑफिस इमेज को खराब कर सकती हैं और आपके पीठ पीछे बातें होनी शुरू हो जाती हैं.
7 आदतें, जिनसे आप लगते हैं Unprofessional
हमेशा देर से ऑफिस पहुंचना
ऑफिस में अक्सर या हर रोज देर से पहुंचना, इमेज को बहुत डैमेज करता है. यह काम के प्रति आपकी गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है. लोग ये तक कहने लगते हैं कि यह व्यक्ति काम को गंभीरता से नहीं लेता है.
अजब ड्रेसिंग सेंस
ऑफिस में ड्रेसिंग सेंस का बहुत ध्यान रखना चाहिए. अक्सर आपका पहनावा पर्सनालिटी का पहला इंप्रेशन होता है. अगर कोई बहुत कैजुअल लुक में ऑफिस आता है या बहुत अधिक मॉडर्न या पार्टी वियर कपड़ों में आता है, तो दोनों ही स्थितियों में यह आपको Unprofessional दिखा सकता है.
ऑफिस में वर्क रिव्यू मीटिंग में बोलते वक्त घबरा जाते हैं...ना लें टेंशन, बस अपनाएं ये ट्रिक्स
खराब तरह से बातचीत करना
आप अगर विनम्र नही हैं, तो यह आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए घातक हो सकता है. खराब भाषा का प्रयोग और रूखा व्यवहार, छवि खराब कर सकता है.
हमेशा गॉसिपिंग करना
ऑफिस गॉसिप में हिस्सा लेना और हमेशा इसी तरह की बातें करना, आपकी छवि को बहुत नकारात्मक बना सकता है. इससे लोग आप पर भरोसा नहीं करते.
काम की जिम्मेदारी ना लेना
अगर कोई जिम्मेदारी का काम मिल रहा है तो उसे ना लेना, बहाना बनाना या दूसरों पर डालना, यह आपकी Unprofessional छवि बना सकता है. इससे विश्वसनीयता घटती है.
फीडबैक पर बवाल करना
अगर कोई आपको काम का फीडबैक दे तो उस पर बवाल करना. ऐसे में लोग ग्रोथ के मौके खो देते हैं. प्रोफेशनल बनने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आलोचना भी सुनें और उसे सुधारें.
मन दुखी है तो पढ़ें कलाम सर की ये बातें, 'सूरज की तरह चमकना है तो सूर्य की तरह जलना भी होगा'
हर वक्त मोबाइल पर लगे रहना
मीटिंग हो, प्लानिंग हो, काम का समय हो, हर वक्त बार-बार फोन देखना यह दर्शाता है कि आप अपने काम पर फोकस नहीं कर रहे हैं.